Press "Enter" to skip to content

अनियंित्रत हुआ ट्रॉला सामने से आ रही बोलेरो पर पलटा, एक की मौत, तीन घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर देहात थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां खाद भरकर ले जा रहा ट्रॉला ठाकुर बाबा घाटी पर अनियंित्रत हो गया और सामने से आ रही बोलेरो के ऊपर पलट गया। घटना में बोलेरो में सवार चालक की मौत हो गई। वहीं ट्रॉला में सवार चालक व एक अन्य घायल हो गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार शिवपुरी से पटना के लिए एक ट्रॉला निकला। ट्रॉला मुश्किल से ठाकुर बाबा की घाटी पर ही पहुंचा होगा कि चालक का उस पर से नियंत्रण खो गया। नियंत्रण खो जाने के बाद ट्रॉला सामने से आ रही बोलेरो के ऊपर पलट गया जिससे बोलेरो में सवार चालक की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। वहीं ट्रॉला पलटने से चालक सहित एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। देहात थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। बोलेरो में एक व्यक्ति बीड़ी व्यवसायी विनोद शर्मा के यहां मुनीम का कार्य करता है जो पिछोर, करैरा क्षेत्र से वसूली कर लौट रहे थे। उनके बैग में करीब 4 लाख रुपए थे जो उनके सुपुर्द कर दिए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!