ग्वालियर। खतौली के पास शनिवार को उत्कल एक्सप्रेस के
दुर्घटना ग्रस्त होने की वजह से जिन यात्रियों की मौत हुई, उनमें से पांच
यात्री ग्वालियर-डबरा के रहने वाले हैं। रविवार को शव मिलने के बाद इनकी
शिनाख्त हुई। रविवार को ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घायलों की जो सूची
जारी की गई, उसमें 156 यात्रियों के घायल होने की जानकारी दी गई है।
इसमें
से 37 यात्री तो अकेले ग्वालियर के ही हैं। इस सूची के अलावा भी कुछ
यात्री ऐसे हैं जो घायल हैं, लेकिन इनके नाम सूची में शामिल नहीं हैं।
घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर आधा दर्जन यात्री लापता हैं,
जिनकी तलाश में परिजन वहां भटक रहे हैं।
शनिवार शाम को हादसा होने
के बाद मृतकों के शव निकालने का काम शुरू हो गया था। रविवार सुबह तक करीब
23 शव निकाले जा चुके थे। रविवार शाम 5 बजे तक जो शव निकाले गए उनमें से 5
तो ग्वालियर-डबरा के ही हैं। नॉर्दन रेलवे ने भी इस हादसे में मरने वाले 17
यात्रियों की सूची जारी की है। इसमें से 5 नाम ग्वालियर-डबरा के हैं।
मरने
वालों में ग्वालियर के विष्णु गोस्वामी निवासी भूरी गांव, ब्रजकुमारी
प्रजापति पत्नी स्व.भागीरथ प्रजापति निवासी घासमंडी ग्वालियर, चीतल सिंह
कुशवाह निवासी बेरजा पोस्ट रतवाड़ी, लच्छोबाई निवासी गणेशबाग कॉलोनी
इस्लामपुरा बहोड़ापुर शामिल हैं। वहीं डबरा महावीरपुरा निवासी बृजराज पुत्र
कमल किशोर पांडेय की मौत हुई है। इनके परिजन शव लेने के लिए रवाना हो गए
हैं।
उत्कल एक्सप्रेस हादसा : मरने वालों में ग्वालियर-डबरा के 5 यात्री
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मोहन यादव के बचाव में उतरे प्रीतम लोधी, बोले— कांग्रेस नेताओं की संपत्ति की भी हो जांच / Shivpuri News
- शादीशुदा जिंदगी बनी खौफ: मायके में सो रही पत्नी पर ब्लेड से हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुआ पति / Shivpuri News
- खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, पोहरी SDM के रीडर की पत्नी की मौत, रीडर समेत चार घायल / Shivpuri News
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News





Be First to Comment