शहर में एक नया वीआईपी रेस्ट हाऊस बनाया जाएगा, इसके लिए प्रस्ताव पूर्व
में ही प्रशासन शासन को भेज चुका है। जिसमें रेस्ट हाऊस कीमत लगभग 2 करोड़
रुपए आंकी है। यह रेस्ट हाऊस शहर के शिवपुरी रोड पर बनाया जाएगा। जिसमें
वीआईपी के लिए कई सुविधा मुहैया कराई जाएगी। अब तक शहर में महज तीन रेस्ट
हाऊस है लेकिन, इन रेस्टहाउस में ज्यादा सुविधाएं नहीं है।
प्रशासन ने शिवपुरी रोड पर नया रेस्ट हाऊस बनाने की प्लानिंग की थी,
जिसे अब अमल में लाया जा रहा है। शिवपुरी रोड पर बनने वाले इस रेस्ट हाऊस
की कीमत 2 करोड़ रुपए रहेगी। जिसमें चार कमरे से लेकर चौकीदार का क्वार्टर व
पार्क विकसित किया जाएगा। इसके अलावा बैठक कक्ष अलग से बनाया जाएगा ताकि,
वीआईपी को किसी भी तरह की समस्या न हो। साथ ही भोजन के लिए भी अलग से
व्यवस्था की जाएगी। अब कोई भी वीआईपी के बैडरूम तक नहीं जा सकेगा। क्योंकि
बैठक कक्ष में ही वीआईपी द्वारा लोगों से मुलाकात की जाएगी। अब तक
रेस्टहाउस में बैडरूम में आने वाले वीआईपी लोगों की समस्या सुनते है और
लोगों से मुलाकात करते है, क्योंकि तीनों रेस्टहाउस में अलग से चर्चा के
लिए सभागार ही नहीं है। ऐसे में लोगों को भी बैठक कक्ष में बैठने के साथ
आराम से अपनी समस्या सुनने का मौका वीआईपी व अन्य आने वाले अफसरों को
मिलेगा। साथ ही रेस्ट हाऊस के बाहर लंबा-चौड़ा पार्क बनाया जाएगा। जिसमें
पेड़-पौधों के साथ लोगों व आने-जाने वालों के बैठने के लिए कुर्सियां भी
लगाई जाएंगी ताकि, लोगों को खड़ा न रहना पड़े और गर्मियों भी उन्हें पार्क
में ठंडक मिलती रहे।
जिस जमीन पर पीआईयू द्वारा रेस्ट हाऊस बनाया जाएगा पूर्व में वह जमीन 5
साल पहले जिपं काे हाट बाजार बनाने के लिए आवंटित की गई थी। लेकिन जिपं के
द्वारा सालों तक काम नहीं करने के चलते इसे वापस ले लिया गया है और रेस्ट
हाऊस बनाने के लिए आवंटित की गई है।
मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य करा देंगे शुरू
रेस्ट
हाऊस की प्लानिंग पूर्व में प्रस्तावित की गई थी, जिस पर काम किया जा रहा
है। जल्द ही इसकी मंजूरी मिल जाएगी और मंजूरी के मिलते ही काम शुरू कर दिया
जाएगा। विपिन सोनकर, जिला अधिकारी, पीआईयू





Be First to Comment