Press "Enter" to skip to content

वेयर हाउस संचालक मंगल गिरफ्तार

बदरवास। बदरवास के बहुचर्चित मंगल वेयर हाउस में किसानों को करोड़ों रुपए का
माल फंसा हुआ है और बैंक व स्टार एग्रो कंपनी के द्वारा किसानों के माल
निकासी पर रोक लगा दी है। इसके बाद शनिवार को विधायक व नगर परिषद अध्यक्ष
ने भूख हड़ताल की धमकी दी थी। इसके बाद बदरवास टीआई पीपी मुदगल ने शनिवार की
देर रात शिवपुरी में दबिश देकर मंगल वेयर हाउस के संचालक मंगल कुशवाह को
गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश
किया और न्यायालय से दो दिन की रिमांड मांगी गई थी, लेकिन मंगल कुशवाह के
वकीलों की दलील थी कि मंगल हार्ट पेशेंट हैं इसलिए उसे रिमांड पर न दिया
जाए। इसके बाद न्यायालय ने उसका जेल वारंट बनाकर उसे जेल भेज दिया है। टीआई
पीपी मुदगल का कहना है कि मंगल वेयर हाउस के संचालक मंगल कुशवाह को
गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन उसे रिमांड पर मांगा गया था, लेकिन न्यायालय ने
उसे जेल भेज  दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!