बीजिंग। डोकलाम को लेकर भारत से तनातनी के बीच चीनी
सेना ने युद्ध का अभ्यास किया है। चीनी मीडिया के मुताबिक पीएलए ने सीमा से
कुछ ही दूरी पर युद्धाभ्यास किया है। इस युद्ध अभ्यास के दौरान टैंक और
हेलिकॉप्टर उतारे गए। ये अभ्यास चीन की सेना के वेस्टर्न थिएटर कमांड ने
किया है और सबसे बड़ी कमांड मानी जाती है।
बता दें कि भारतीय
सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा की जिम्मेदारी चीन की सेना के इसी कमांड के
पास होती है। जो वीडियो सामने आया है उसमें युद्ध अभ्यास में टैंक और
मिसाइल का इस्तेमाल होता दिख रहा है।
चीनी मीडिया में चल रही इस
वीडियो में कई टैंक लगातार चल रहे हैं और हेलिकॉप्टर से गोलियां बरसाई जा
रही हैं। इस युद्ध अभ्यास के बाद से ये बाते जोर शोर से होने लगी हैं कि
चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है वहीं इस युद्धाभ्यास को चीन के एक पैंतरे के
तौर पर भी देखा जा रहा है। हालांकि अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि चीन की
सेना ने ये युद्ध अभ्यास चीन के किस इलाके में किया है।
चाइना
सेंट्रल टेलीविजन (CCTV) की रिपोर्ट के मुताबिक पीएलए की 10 यूनिट ने ड्रिल
ऑपरेशन में हिस्सा लिया है जिसमे जिसमें पीएलए की एविएशन यूनिट भी शामिल
थी।
दो माह से जारी है सीमा विवाद –
सिक्किम
से लगी सीमा पर डोकलाम को लेकर भारत और चीन के बीच जारी विवाद को दो महीने
से ज्यादा समय हो गए। इसकी शुरुआत तब हुई थी, जब चीन ने भारतीय जवानों पर
सीमा पार करने और उनके एक सड़क निर्माण के काम में बाधा पैदा करने का आरोप
लगाया था। तब से चीन लगातार भारत से अपने जवानों को वापस बुलाने की मांग
कर रहा है। वहीं बीते 15 अगस्त को भी चीनी सैनिकों ने लद्दाख में घुसपैठ
कर भारतीय सैनिकों पर पत्थरबाजी की थी। जवाब में भारतीय सैनिकों ने भी
उनपर पत्थर बरसाए थे। इस घटना में कुछ सैनिकों के घायल होने की भी खबर है।
इसके बाद अब चीन द्वारा किए जा रहे युद्धाभ्यास से तनाव फिर बढ़ता दिखाई
दे रहा है।
डोकलाम पर तनाव के बीच चीन ने किया युद्धाभ्यास
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बारिश के बाद पूरे वेग से बहा पवा झरना, 100 फीट ऊंचाई से गिरता पानी देखने उमड़े सैलानी / Shivpuri News
- कृष्णा होटल के सामने खड़े ट्रक से 190 लीटर डीजल चोरी, अज्ञात चोरों की तलाश / Shivpuri News
- 12 बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल, महिला पर लाठी-डंडों से हमला; जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News
- तिरंगे के रंग में नजर आया शिवपुरी, 50 ऑटो के साथ यातायात पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा / Shivpuri News
- नाबालिग को लड़के के साथ भेजने पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, शिवपुरी SP को फटकार; FIR नहीं करने पर मांगा जवाब / Shivpuri News





Be First to Comment