बालोद। दिल्ली-मुंबई एवं यूपी में लगातार चोटी कटने की
शिकायत के बाद विभाजित जिले दुर्ग के खुर्सीपार में लगातार तीसरी घटना
होने से जिला मुख्यालय बालोद में भी महिलाओं के बीच खौफ की स्थिति बन गई
है। इसके चलते घरेलू महिलाएं सब्जी, भाजी जैसी आवश्यक सामग्री लेने के लिए
बाजार जाने से कतराने लगी हैं।
महिलाएं चोटी में नीम व दौना पत्ता
लगाने लगी हैं। पवाट्सएप में भी इससे बचने के तरीकों को बताया जा रहा है।
चोटी कटने की लगातार हो रही घटनाओं का खौफ करीब सभी महिलाओं के चेहरे पर
देखा जा रहा है। हालांकि इस मसले पर जिला पुलिस अधीक्षक दीपक झा से चर्चा
की गई तो उन्होंने इसे कोरी अफवाह बताने के साथ ही शरारती तत्वों का कार्य
होने की बात कही है।
साथ ही साथ उन्होंने कहा कि कुछ लोग उक्त घटना
को बेहद ही बढ़ा चढ़ाकर प्रस्तुत कर रहे हैं जिसके चलते महिलाएं भयग्रस्त हो
रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की अफवाहों से बचने के लिए जिला
पुलिस अधीक्षक दीपक झा द्वारा महिला कमाण्डो को जागरुकता अभियान चलाने के
साथ ही ग्रामीण महिलाओं को अफवाहों से बचने जानकारी देने के निर्देश दे दिए
हैं। वहीं इस तरह की कोई घटना होने पर तत्काल जानकारी देने के निर्देश दिए
गए हैं।
सोशल मीडिया में जमकर चल रहा मामला
जिला
मुख्यालय के आसपास के जिलों में हो रही चोटी कटने की घटनाओं का मामला सोशल
मीडिया में जमकर चल रहा है। भयभीत महिलाएं इस तरह की घटना से बचने के लिए
तरह-तरह के सुझाव देने के साथ-साथ बचाव के तरीके भी बता रही हैं।
कुछ
महिलाओं द्वारा इस बात को भी प्रचारित किया जा रहा है कि मैकी नाम के कीड़े
की वजह से चोटियां कट रही है जिसके चलते कुछ महिलाएं अपने बालों में
एंटीबायोटिक लोशन, नीम के पत्ते, दौना के पत्ते आदि चीजों को चोटी में
लगाकर इससे बचने का प्रयास कर रही हैं।
नीम व दौना पत्ता से भागता है कीड़ा
रविवार
को ग्राम हर्राठोमा में कुछ महिलाएं इस घटना को टोना जादू समझकर टोटका भी
करने लगी है। यहां महिलाओं ने बताया कि इससे बचने के लिए नीम का पत्ता व
नीबू तथा मिर्च बांध रही है। ताकि बुरी नजर न लगे।
इसके अलावा
महिलाओं ने बताया कि नीम व दौना पत्ता से विशेष गंध निकलती है जिससे यदि
कोई कीड़ा भी होगा तो वह नष्ट हो जाएगा और कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा।
यहीं वजह है कि शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इसे लेकर टोटका किया जाने
लगा है। ग्रामीणों ने खासतौर पर यह किया जा रहा है।
दहशत ऐसी कि चोटी में नीबू-मिर्ची बांधकर घूम रही
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News
- नाजिया इलाही खान पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप: रन्नोद थाने में शिकायत दर्ज, मुस्लिम समाज ने की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- बंद पड़े कबाड़ स्टॉलों में भड़की भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू / Shivpuri News
- तहसीलदार को गोली मारने की धमकी देने वालों पर बड़ा एक्शन: तीन आरोपी गिरफ्तार, अवैध निर्माण जमींदोज / Shivpuri News





Be First to Comment