नई दिल्ली। स्टेट बैंक लगातार कोई ना कोई नया कदम
उठाता जा रहा है। पिछले दिनों बचत खाते पर ब्याज दरें गिराने के बाद अब
बैंक आपके एटीएम कार्ड को लेकर बड़ा कदम उठाया है। खबरों के अनुसार एसबीआई
अपने ग्राहकों के डेबिट कार्ड बदल रही है और ऐसा दावा है कि जिन लोगों ने
30 सितंबर से पहले अपने एटीएम कार्ड नहीं बदलवाए उनके कार्ड ब्लॉक कर दिए
जाएंगे।
हालांकि कार्ड ब्लॉक करने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं
है। लेकिन बैंक ने अपने बयान में कहा है कि बैंक पुराने मैग्नेटिक स्ट्रिप
वाले डेबिट कार्ड बदल रही है। इनकी बजाय अब नए ईवीएम चिप वाले कार्ड जारी
किए जा रहे हैं। बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसे लेकर जानकारी दी है
जिसमें कहा गया है कि यह कदम सुरक्षा की दृष्ट से उठाया जा रहा है।
बैंक
ने जारी बयान में कहा है कि ग्राहकों को अपना डेबिट कार्ड बदलवाने के लिए
बैंक आना होगा या फिर ऑनलाइन बैंकिग के माध्यम से अप्लाय करना होगा। खबर के
अनुसार रिजर्व बैंक ने पिछले साल ही बैंकों को मैग्नेटिक स्ट्रिप वाली
मशीनों और डेबिट कार्ड से निजात पाने के निर्देश दिए थे।
साथ ही
ईवीएम चिप और पिन आधारित कार्ड जारी करने के आदेश भी जारी किए थे, ताकि
डेबिट कार्ड्स की क्लोनिंग और दूसरे तरह की धोखेबाजी से बचा जा सके।
क्या है मैग्नेटिक स्ट्रिप कार्ड
अगर
आप अने एटीएम कार्ड को देखेंगे तो इसमें पीछे की तरफ एक काली पट्टी नजर
आती है। यही काली पट्टी मैग्नेटिक स्ट्रिप है जिसमें आपके खाते की पूरी
जानकारी दर्ज होती है। एटीएम ने इसे डालने के बाद पिन नंबर डालते ही आप
अपने खाते से पैसे निकल पाते हैं।
जाने ईवीएम चिप कार्ड के बारे में
यह
नए तरह की तकनीक है जिसमें कार्ड पर एक छोटी चिप लगी होगी जिसमें आपके
खाते की पूरी जानकारी होगी। यह जानकारी इनक्रिप्टेड होगी ताकी इसे कोई चुरा
ना सके। साथ ही पहले की तरह इसे भी सिक्रेट पिन नंबर के ही देखा जा सकेगा।
यह तकनीक दुनियाभर में डेबिट कार्ड के लिए नए स्टैंडर्ड के रूप में सामने
आई है।
30 सितंबर तक ब्लॉक हो सकता है आपका SBI ATM कार्ड, जानिए कारण
टैग: नई दिल्ली



