बाइक पर लटककर चोर से उसे छुड़ाने की कोशिश रही नाकाम

trying to cathc thief 2017817 153453 17 08 2017मुरैना। बैंक ऑफ इंडिया जीवाजीगंज के सामने से चोर ने
बाइक को चुराया, लेकिन बाइक मालिक ने देख लिया। मालिक ने दौड़कर बाइक को
पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वो बाइक को रोक नहीं पाया तो मालिक बाइक से
लटक गया। इसके बावजूद चोर ने बाइक नहीं रोकी और करीब 100 मीटर तक मालिक
बाइक के साथ घिसटता रहा। अंत में उसके हाथ से बाइक छूट गई। चोर बाइक लेकर
भाग निकला। इस दौरान मालिक घायल हो गया। सूचना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी
फुटेज निकाले और कुछ चोरों को हिरासत में भी लिया है।
घटनाक्रम के
मुताबिक पलपुरा निवासी योगेन्द्र पुत्र रामेन्द्र परमार 14 अगस्त को शाम
चार बजे बैंक ऑफ इंडिया में अपनी पासबुक चढ़वाने आया था। जब वह बैंक में वह
पासबुक चढ़वा रहा था तो देखा कि उसकी बाइक पल्सर क्रमांक एमपी 06एमएम 7861
पर एक युवक बैठा है और बाइक को स्टार्ट कर रहा है। जब तक वह दौड़कर बाहर आता
तब तक चोर ने बाइक को स्टार्ट कर लिया और भागने लगा।
दौड़कर
योगेन्द्र ने बाइक को पीछे से पकड़ लिया। चोर बाइक को भगाता रहा और बाइक को
पकड़े योगेन्द्र लगातार घसिटता रहा। जीवाजीगंज पार्क के पास अचानक योगेन्द्र
के हाथ से बाइक छूट गई और सड़क पर गिर गया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद
वह पुलिस के पास पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने
के बाद सीसीटीवी कैमरे से चोर की पहचान की। इसके बाद दो तीन चोरों को दबोचा
भी और बाइक को बरामद करने का प्रयास कर रही है।