Press "Enter" to skip to content

101 ग्राम पंचायतों के रोजगार सहायकों ने सौंपा नियमितीकरण की मांगो को लेकर ज्ञापन

खनियाधाना :-  खनियाधाना जनपद पंचायत के रोजगार सहायकों ने अपनी नियमितीकरण की मांग को लेकर समस्थ  रोजगार सहायकों ने माननीय मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन आज नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदेश के 23000 रोजगार सहायकों के साथ खनियाधाना में विधायक महोदय एबं अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में रोजगार सहायकों ने मांगे रखी की मध्यप्रदेश शासन ग्रामीण विकास विभाग के दिनांक 23/05/2012 के राजपत्र क्र. 250 के द्वारा मध्य प्रदेश की ग्राम पंचायतों में अधिनियम की धारा 69 में उपधारा (1) में संसोधन करते हुए पंचायत सहायक सचिव की नियुक्ति का प्रावधान किया गया है राज्य शासन के निर्णय एबं प्रकाशित राजपत्र के प्रावधान अनुसार म.प्र. पंचायत एबं ग्रामीण विकास विभाग के आदेश क्र. 932/13/22/ए दिनांक 06/07/2013 द्वारा मध्यप्रदेश की ग्राम पंचायतो में महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत नियुक्त रोजगार सहायकों को ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक सचिव घोषित कर पंचायत की सचिवीय व्यवस्था के अनुरूप मानकर सचिव प्रभार के लिये प्राबधान किये गये हैं उपरोक्त आदेश के पालन में म.प्र. के समस्त रोजगार सहायकों को पंचायत सहायक सचिव के रूप में प्रावधानित किया गया मध्य प्रदेश के 23000 ग्राम पंचायतो में इतने ही रोजगार सहायक पदस्थ हैं जो की प्रदेश की ग्राम पंचायतों में पूर्ण रूप से पदस्थ पंचायत सचिवों के समानांतर है महात्मा गांधी रोजगार गारंटी ,स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास एवम् ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित समस्त योजनाओ का क्रियान्वयन सफलता पूर्वक कर रहे हैं अतः वर्तमान में प्राप्त मानदेय को एक निश्चित वेतनमान  में परिवर्तित कर नियमित एवम् निश्चित वेतन मान  लागूकर वर्तमान में प्रचलित महगाई भत्ते पर नियमित किया जाकर जिला संवर्ग में शामिल कर ग्राम रोजगार सहायकों को पंचायत सहायक सचिव के अस्थाई पद से स्थाई पद पर नियमित कर 23000 रोजगार सहायकों के भविष्य को सुरक्षित करने की मांग मध्यप्रदेश शासन से की है !

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!