Press "Enter" to skip to content

गुंजारी पर स्टॉप डेम शीघ्र नहीं बना तो दीवाली बाद बूंद बूंद को तरसेंगे लोग

कोलारस
गुंजारी नदी जो कि 25 किलो मीटर क्षेत्र में फैली हुई है गुंजारी नदी के
दोनो तरफ कोलारस नगर गुंजारी नदी पर अस्थाई स्टॉप डेम शीघ्र बनाने की आवश्यकता चूकि
कोलारस नगर की 30 हजार की आवादी को पानी की पूर्ती करने की जिम्मेदारी नगर
परिषद एवं उसके अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे की होती है। चूकि नगर परिषद के
पास बजट की कोई कमी नही है और जमीन के अंदर जल स्तर काफी कम है। ऐसे में
आगामी नवम्बर माह से कोलारस में पीने के पानी की गंभीर समस्या को देखते
हुये लंकापुरा जाने बाले रपटे को अस्थाई तौर से बंद करके तथा फोर लाईन
वाईपास के पास मिटटी का अस्थाई स्टॉप डेम बना दिया जाये तो कोलारस नगर के
नलकूपो में आगामी नवम्बर माह से होने बाली पानी की समस्या पर काफी हद तक
अंकुश लग सकता है। और आगामी बजट में गुंजारी नदी में मिले नालो का सीसी बडा
नाला कोलारस नगर में गुंजारी नदी के पास अलग से बन जाये और  गुंजारी नदी
पर नगर में 3-4 पक्के 6 फिट के सीसी स्टॉप डेम ए बी रोड बडे पुल से लेकर
बाई पास के गुंजारी नदी पुल के बीच बन जाये तो अल्प वर्षा होने की स्थिति
में कोलारस के नलकूपो में 12 माह मे ंसे कम से कम 8-10 माह तक पीने के पानी
की समस्या कम से कम कोलारस नगर के लोगो को नही झेलनी पडेगी। चूकि सिंध से
कोलारस तक पानी की लाईन लाने में काफी समय लग सकता है। और गुगवारे का तालाब
नबम्बर तक सूख जायेगा जिसके बाद नगर के नलकूप एक एक कर दम तोडना प्रारंभ
कर देंगे और जमीन के अंदर पानी की कमी के कारण कितने सैंकडे भी नलकूप हो
जाये किन्तु नगर के लोगो के सामने गुंजारी नदी पर स्टॉप डेम न बनने तक पीने
के पानी की समस्या हर वर्ष गर्मीयो में आती रहेगी।

बसा हुआ है। एक समय गुंजारी नदी में 4-6 माह तक पानी
की अवरल धार वहती थी। किन्तु घटते ब्रक्ष, नष्टï होता पर्यावरण के कारण
कोलारस की गुंजारी नदी के स्थान पर नगर में गंदा नाला नजर आता है। इस वर्ष
अल्प वर्षा के कारण जमीन के अंदर जल स्तर काफी नीचे है। कोलारस के लोगो की
प्यास 95 प्रतिशत नलकूप उत्खनन से होती है। किन्तु इस वर्ष वर्षा 25
प्रतिशत के आस पास होने के कारण जमीन के अंदर पानी की कमी के कारण गुंजारी
नदी से लेकर गुगवारा का तालाब तक पानी की कमी के कारण सूखे जैसी हालात में
नजर आ रहे है। कोलारस में गुंजारी नदी पर स्टॉप डेम बनाने की मांग वर्षो से
चली आ रही है। किन्तु किसी ने इस ओर अभी तक कोई ध्यान नही दिया है। यदि
गुंजारी नदी पर स्टॉप डेम शीघ्र नही बना तो नवम्बर से लेकर अगले वर्ष जुलाई
माह तक पीने के पानी की समस्या कोलारस नगर की ३० हजार आवादी के सामने खडी
हो जायेगी। जिसका हल शायद निकल पाना संभव नही होगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!