
कोलारस।
ग्रामीण जनो द्वारा बार बार कोलारस विधानसभा क्षेत्र के बरिष्ठ भाजपा नेता
वीरेन्द्र रघुवंशी को फोन पर एवं व्यक्ति रूप से शिकायत की जा रही थी। कि
फोर लाईन निर्माण करने बाली इरकॉन कंपनी द्वारा कोलारस ब्लॉक के तीन स्थानो
पर ग्रामीण क्षेत्रो को जाने बाले मार्गो पर फोरलाईन से जोडने के द्वारान न
तो समतली करण किया गया। और न ही त्रिकोणीय चौराहा बनाया गया जिसके चलते
गांवो को जोडने बाले मार्ग समतल न होने के कारण ग्रामीण जनो को अपने बाहन
गांव ले जाने में वाहन पलटने तथा हाईवे पर आने के दौरान त्रिकोणीय चौराहा न
होने के कारण हाईवे पर हाई स्पीड के वाहन प्रारंभ होने पर गंभीर
दुर्घटनाऐं होने की घटनाओ के संबंध में ग्रामीणजनेा के साथ भाजपा नेता एवं
पूर्व विधायक रघुवंशी ने ज्ञापन सौंपा
कोलारस विधानसभा क्षेत्र के
भाजपा नेता वीरेन्द्र रघुवंशी सहित अनेक ग्रामीण जनो के साथ मंगलवार की
दोपहर कोलारस एसडीएम के नाम ज्ञापन इराकॉन कंपनी कैम्प बामौर के नाम सौंपा
ग्रामीण जनो के साथ सौंपे गये ज्ञापन में हाईवे निर्माण करने बाली शासकीय
इरकॉन कंपनी को ज्ञापन देकर तीन स्थानो पर शीघ्र सर्वे कर गांव जाने बाले
मार्गो एवं हाईवे के बीच समतली करण एवं त्रिकोणीय चौराहा बनाने का शीघ्र
सर्वे एवं कार्य प्रारंभ करने की मांग की है। जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने
एवं दुर्घटनाओ पर अंकुश लग सके। ज्ञापन में मांग की गई है कि ग्राम
बेरखेडी, डोंगरपुर सहित कई गांवो को जोडने बाली प्रधानमंत्री सडक फोर लाईन
हाईवे क्रमांक ३ से केपीएस स्कूल के पास मिली है। उस स्थान पर निर्माण करने
बाली एजेंसी द्वारा न तो समतली करण किया है। और न ही त्रिकाणीय चौराहा
बनाया गया है। इसी क्रम में दूसरे स्थान मोहराई को जोडने बाले हाईवे
क्रमांक ३ जो कि पूरनखेडी पर आकर मिला है जहां से हाईवे फोरलाईन क्रॉास
करके पनवारी को रास्ता गया है। उक्त स्थान हाईवे पर चौराहे के रूप में
मौजूद है। किन्तु हाईवे निर्माण करने बाली कंपनी द्वारा ऊंचाई अधिक करने
तथा क्रॉसिंग न देने के कारण स्कूल जाने बाले छात्रो एवं हाईवे क्रॉस करने
बालेे वाहनो को मोहराई से पनवारी जाने के दौरान अंडर पास एवं त्रिकोणीय
चौराहे से लेकर समतली करण न होने के कारण दुर्घटनाओ का खतरा साफ दिखाई दे
रहा है। जिसको लेकर कोलारस एसडीएम के द्वारा इरकॉन कंपनी से तीनो स्थानो के
शीघ्र सर्वे कर रास्तो को ठीक कराने की मांग ग्रामीण जनो के साथ भाजपा
नेता वीरेन्द्र रघुवंशी ने ज्ञापन के माध्यम से मंगलवार को कोलारस एसडीएम
के समक्ष रखी।






Be First to Comment