बदरवास। थाना क्षेत्र के ग्राम कुमरौआचुर में चार लोगों ने एक युवक की
मारपीट कर दी। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर हरिजन एक्ट दर्ज कर ली है।
रघुवीर पुत्र करनसिंह आदिवासी निवासी कुमरौआ चुर के भाई कृपान आदिवासी से
गांव के ही आरोपी कल्ला धाकड़, भूरा धाकड़, माखन तथा सूखा धाकड़ से किसी बात
को लेकर विवाद हो गया था, जिसे समझाने के लिए रघुवीर उनके पास गया तो
उन्होंने उसके साथ मारपीट कर दी, बताया जा रहा है की घटना 20 अगस्त की है,
लेकिन फरियादी ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है।
चार आरोपियों ने युवक को पीटा
टैग: बदरवास



