नई दिल्ली। बीते दिनों सोशल मीडिया में हर तरफ एक
बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है। यह छोटी बच्ची एक से पांच तक की गिनती
सीख रही है। वीडियो में बैकग्राउंड पर एक महिला की आवाज सुनाई दे रही है,
जो बच्ची से पूछ रही है, वन कहां है, टू कहां हैं… फाइव कहां हैं। बच्ची
जब थ्री में कंफ्यूज हो जाती है, तो महिला उसे कस कर डांटती है।
इससे
वह बच्ची काफी डर जाती है। मगर, उसे पढ़ा रही महिला का दिल नहीं पसीजता
है। वह इस बीच बच्ची के गाल में एक जोरदार तमाचा भी जड़ देती है। बच्ची
बार-बार महिला से प्यार से पढ़ाने को कहती है, तभी महिला उसे फटकारते हुए
तमाचा मार देती है।
इस प्यारी बच्ची की प्यार से पढ़ाने की गुजारिश
को देखकर आपको भी तरस आ जाएगा। मगर, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने
इस वीडियो में दिख रही बच्ची के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है।
बताया जा रहा है कि यह बच्ची सिंगर और कंपोजर तोशी शारिब साबरी की भांजी
हया है।
मामले का खुलासा शारिब-साबरी के इंस्टाग्राम एकाउंट में दिखे
कई वीडियोज और तस्वीरों के जरिये हो सका, जिनमें वह बच्ची मस्ती करती
दिखी। एक वीडियो में हया स्वतंत्रता दिवस मनाती दिख रही है। वहीं, एक अन्य
वीडियो में बच्ची नमाज की तैयारी करती दिख रही है।
एक
तस्वीर में खुद शारिब ने लिखा है कि मेरी भांजी अब नमाज पढ़ने जा रही है।
उसी पोस्ट से यह स्पष्ट हुआ है कि यह बच्ची शारिब की भांजी हैं। गौरतलब है
कि कोहली ने शनिवार को इस वीडियो को सोशल मीडिया में शेयर किया था।

युवराज
सिंह सहित कई क्रिकेटर्स ने इसे शेयर किया, जिसके बाद वीडियो वायरल हो
गया। सोशल मीडिया में इस वीडियो को लेकर हजारों कमेंट्स और प्रतिक्रियाएं
मिलीं। लोग इस वीडियो को शर्मनाक कह रहे हैं और हया को पढ़ाने वाली महिला
की निंदा कर रहे हैं।







Be First to Comment