Press "Enter" to skip to content

जिनेश को मिली रोटरी क्लब अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी / Shivpuri News

शिवपुरी। रोटरी क्लब की सेवा गतिविधियों में हमेशा जिनेश जैन
अव्वल रहे। इस वजह से रोटरी क्लब अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सभी सदस्यों ने
उन्हें सौंपी। अपने कार्यकाल के दौरान पर्यावरण संरक्षण और पीड़ित मानवता
की सेवा करना उन्होंने अपना लक्ष्य निर्धारित किया।

रोटरी
से जुड़ने के बाद वह लगातार संस्था के कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से
भागीदारी करते रहे हैं और पिछले वर्ष कोरोना काल में जो बाहर से आने वाले
लोगों को लॉकडाउन में भोजन कराया ।उस गतिविधि से सभी सदस्यों के मन पर उनकी
पहचान बनी। जिसके चलते उन्हें क्लब का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वह आगामी
सत्र 22-23 के लिए जिनेश जैन कार्य करेंगे। इस दौरान क्लब अध्यक्ष अमिताभ
त्रिवेदी, सचिव विकास अग्रवाल, असि. गवर्नर सर्वेश अरोरा,डॉ सुशील वर्मा,डॉ
एम डी गुप्ता,डॉ ओ पी शर्मा, राजेश कोचेटा,नंद किशोर राठी,परमानंद
खंडेलवाल,तेजमल सांखला,मुकेश जैन, सुबोध अरोरा, उत्तम बंसल, मनोज मित्तल,
अजय बिंदल, दीपक अग्रवाल, संजय लुनावत, आशीष जैन ने उन्हें माला पहनाकर
अभिनंदन किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!