Press "Enter" to skip to content

आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

बदरवास
गणेशचतुर्थी से प्रारंभ होने वाले त्यौहारों की सुरक्षा व्यवस्था को देखते
हुये बुधवार दोपहर शांति समिति की बैठक थाना प्रांगण में रखी गई, जिसमें
नगर के समस्त कार्यक्रम आयोजक, व्यव्स्थापक तथा प्राशासनिक अधिकारी उपस्थित
रहे। कार्यक्रम में तहसीलदार महेंद्र कथूरिया तथा थाना प्रभारी पीपी मुदगल
ने कार्यक्रम आयोजकों को कार्यक्रम स्थल पर लगे पंडालों को पुख्ता बनाने
के लिए कहा जिससे आवारा मवेशी विराजित प्रतिमाओं को क्षती न पहुँचा सकें
साथ ही हाईवे के समीप लगे पंडालों को निर्धारित दूरी पर लगाने की बात कही
जिससे हाईवे से निकलने वाले वाहन कार्यक्रम में उपस्थित जनता की परेशानी न
बने। साथ ही राधा जन्माष्टमी व ईद त्यौहार मनाए जाने पर भी चर्चा हुई
जिसमें उपस्थित हिंदु तथा मुस्लिम समाज के लोगों ने भाईचारे से त्यौहार
मानाने की बात कही। बैठक में नप उपाध्यक्ष भूपेंद्र यादव, मंडी अध्यक्ष
उदमसिंह, आजद वर्मा, बल्ली ठेकेदार, शीलवीर यादव, राजू बौहरे, शिवरात्रि
खान, प्रकाश झा, इसराइल खान, ललित शर्मा, मयंक चौधरी तथा अमरदीप शर्मा आदि
उपस्थित रहे।      

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!