Press "Enter" to skip to content

बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौटा पति, पत्नी को इस हाल में देख हुआ फरार

बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौटा पति, पत्नी को इस हाल में देख हुआ फरारकानपुर. यूपी के कानपुर में बुधवार को एक विवाहिता का संदिग्ध
परिस्थितियों में घर के अंदर बॉडी लटका हुआ मिला। मृतका का पति सुबह बच्चों
को स्कूल छोड़ने गया था जब वह वापस घर लौटा तो उसने पत्नी के बॉडी को फंदे
से लटकता हुआ देखा तो मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में
लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के मायके पक्ष ने पति पर हत्या का
आरोप लगाया है।
पति से चल रहा था मन मुटाव…

घाटमपुर थाना क्षेत्र स्थित पसेमा गांव में रहने वाले रवीश कुमार मिश्रा
खेती का काम करता है। परिवार में पत्नी कल्पना बड़ा बेटा अमन (06) छोटा बेटा
रमन (04) साथ में रहते थे।
– रवीश की शादी 2009 में फतेहपुर में हुई थी। जानकारी के मुताबिक पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मन मुटाव चल रहा था।
– पड़ोसी रवि शंकर ने कहा, ”रवीश सुबह दोनों बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए
गया था। जब वह वापस लौटा तो घर का दरवाजा अन्दर से बंद था। काफी देर तक गेट
खटखाने के बाद जब कोई आहट नहीं मिली तो वह छत के रास्ते घर के अन्दर
गया।”
– ”उसने देखा कि कल्पना की बॉडी फंदे से झूल रही है। इतनी देर में चीख
पुकार मचने लगी। घटना की सूचना पुलिस को और उसके मायके वालो को दी गई।
मायके वाले आ कर हंगामा करने लगे। यह देख पति फरार हो गया।”
सुसराल वालों ने लगाया आरोप
– मृतक के पिता शिव कृष्ण ने कहा, ”रवीश कुछ काम नहीं करता था और वह मेरी
बेटी के साथ मार पीट करता था। वह कहता था कि मायके से रुपया लाओ तो कोई
बिजनेस करूं। इस बात की जानकारी बेटी ने मुझे फोन पर दी।
– ”मुझे क्या पता था कि बेटी की इन बातों में कितनी सच्चाई होगी और उसको
इसकी कीमत अपनी जान गंवा कर चुकानी पड़ेगी। मेरी बेटी सुसाइड नहीं कर सकती
है बल्कि उसे मारा गया है।”
पुलिस ने क्या कहा
– घाटमपुर सीओ अजय कुमार ने कहा, ”एक विवाहिता ने सुसाइड किया है। उसकी
बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके पक्ष के लोग जो भी
तहरीर देंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पोस्टमार्टम
रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट

हो पाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!