चलती कार में लगी आग तो दरवाजा हुआ लॉक

चलती कार में लगी आग तो दरवाजा हुआ लॉक, तीन लोग जलकर हुए राखपुणे (महाराष्ट्र). बुधवार सुबह अहमदनगर-कल्याण रोड पर दर्दनाक
हादसा हो गया। डिवाइडर के टकराने से कार में अचानक आग लग गई। जिसके बाद
अंदर बैठे तीनों यात्री झुलस गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक कार
का दरवाजा अचानक लॉक हो गया। अभी तक मृतक कहां के रहने वाले इसका पता चल
नहीं पाया है।
 कैसे हुआ ये दर्दनाक हादसा…
– अहमदनगर- कल्याण रास्ते से कार जा रही थी तभी बैंलेस बिगड़ गया। जिसके बाद वो डिवाइडर से टकरा गई।
– डिवाइडर से टकराने के बाद कार चारों तरफ से लॉक हो गई थी। जिसके बाद उसमें भयानक आग लग गई।
– कार में तीन लोग सवार थे। आग लगने के बाद तीनों कार से निकल नहीं पाए जिससे झुलसकर मौत हो गई।
– मरने वालों में दिलीप चंद्रराव नवले (उम्र 45), नरेश सखाराम वाझ (42), प्रशांत सुरेश चासकर (23) है।
– कार का दरवाजा अचानक से लॉक हो जाने से तिनों को बाहर नहीं निकलने आया, ऐसा प्रत्यक्षदर्शीयों का कहना है।
– लोगों ने कार पर पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग पूरी तरह नहीं बुझी।
– बाद मे फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई और कार का दरवाजा तोडकर तीनों के शव बाहर निकाले गए।

संबंधित खबरें