चीन की यूनिट ने भारत के नक्शे से हटाया कश्मीर, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

चीन की यूनिट ने भारत के नक्शे से हटाया कश्मीर, सोशल मीडिया पर भड़के लोगनई दिल्ली. ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन एक बार फिर विवादों में है।
इस बार ये मामला कंपनी की चीनी यूनिट से जुड़ा है। वेबसाइट कश्मीर के बिना
इंडिया के मैप को सेल कर रहा है। मैप में जम्मू और कश्मीर का आधा पार्ट
गायब है। सोशल मीडिया पर भी इस को लेकर यूजर्स का गुस्सा देखने को मिला।
लोग सुषमा स्वराज को ट्वीट टैग कर इसकी आलोचना कर रहे हैं।
 क्या है मामला….

– अमेजन की चाइना यूनिट इंडिया का वाटर कलर मैप वेबसाइट पर सेल कर रही है।
– इस मैप मे इंडिया का महत्वपूर्ण पार्ट कश्मीर नजर नहीं आ रहा है।
– वेबसाइट की इस हरकत से भारतीय लोगों में एक बार फिर से नाराजगी देखने को मिल रही है।
– यह कोई पहली बार नहीं है जब इससे पहले भी वेबसाइट कई बार विवादों में पड़ चुकी है।
– अमेजन ने तिरंगे वाला पायदान और भारत के राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी की तस्वीरों की सैंडल सेल पर लगा दिया था।
– उसके बाद अमेरिका में अपनी वेबसाइट पर हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीर वाले डोर मैट सेल किए थे।
– इस मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी अमेजन को माफी मांगने को कहा था।
– चीनी अमेजन का ये रूख ऐसे समय देखने को मिल रहा है, जब डोकलाम को लेकर दोनों देशों में तनाव चल रहा है।
– भारत-चीन के बीच सीमा विवाद उठता रहा है। यूजर्स का गुस्सा भी सोशल मीडिया पर लगातार देखने को मिल रहा है।
सोशल मीडिया पर हो रही खिंचाई…

– यूजर्स लिख रहे हैं कि अमेजन वेबसाइट इंडिया के मैप को आधे कश्मीर के साथ सेल कर रही है। इस वेबसाइट को बायकॉट करना चाहिए।
– एक यूजर्स लिख रहा है कि वेबसाइट बिना

आधा अधूरा मैप सेल कर रही है। इस एप्प को अनइंस्टॉल करें और रेटिंग ड्रॉप करें।


संबंधित खबरें