Press "Enter" to skip to content

प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन? 6वीं-7वीं के बच्चों ने कहा ‘नरेन्द्र मोदी’

Image result for कन्या माध्यमिक शालाजबलपुर। मिल-बांचे कार्यक्रम में शनिवार को क्षेत्रीय
विधायक अशोक रोहाणी पहुंचे तो करौंदी ग्राम कन्या माध्यमिक शाला रांझी में
बच्चों को पढ़ाने के लिए लेकिन बच्चों के जवाब सुनकर शिक्षकों को ही पाठ पढ़ा
दिए। विधायक ने बच्चियों से पूछा कि प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन? बच्चियों
ने कहा नरेन्द्र मोदी? बच्चियों का जवाब सुन विधायक दंग रह गए। फिर पूछा कि
अच्छा बच्चों -ये बताओ क्षेत्र का विधायक कौन? जवाब मिला विधायक? इस बार
बच्चियों के जवाब सुनकर विधायक सकपका से गए। पहले उन्होंने बच्चियों को
प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और क्षेत्रीय विधायक (स्वयं) के नाम बताए, फिर
शिक्षकों की ही क्लास ले डाली।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के आव्हान पर
प्रदेश में दूसरी बार आयोजित मिल-बांचे कार्यक्रम इसलिए आयोजित किया गया
था कि जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, डाक्टर, वकील, इंजीनियर व अन्य लोग
स्वेच्छा से एक दिन सरकारी स्कूल जाएं और बच्चों के साथ मिल-बैठकर उन्हें
प्रेरणादायी कहानी, कविता सुनाएं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित
करें। इसके पहले 18 फरवरी 2017 को मिल-बांचे कार्यक्रम हुआ था। इसी
उद्देश्य को पूरा करने शनिवार को मंत्री, विधायक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक
के अलावा अन्य वॉलेंटियर स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने पहुंचे थे।
70 से ज्यादा बच्चियां थीं, सिर्फ 2 ने दिए सही जवाब
क्लास
में 70 से ज्यादा बच्चियां बैठीं थीं। लेकिन देश के राष्ट्रपति,
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का नाम पूछा गया तो गिने-चुने हाथ ही उठे।
7वीं की प्रिया मिश्रा ने राष्ट्रपति का नाम बताकर जहां खुश कर दिया वहीं
6वीं क्लास की सोनाली नामदेव ने प्रधानमंत्री का नाम बताकर शिक्षकों को
ज्यादा मायूस नहीं किया।
रोजाना 10 मिनट पढ़ाओ सामान्य ज्ञान, चेक करने आऊंगा
-विधायक
रोहाणी ने शिक्षकों से कहा कि बच्चों का सामान्य ज्ञान काफी कमजोर है।
बच्चे अपने देश के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और विधायक के नाम नहीं बता पा
रहे।
-बच्चों को पढ़ाई के अलावा रोजाना 10 मिनट तक देश-दुनिया के
सामान्य ज्ञान की जानकारी दें। रोजाना 5-10 मिनट समाचार देखने के लिए
प्रेरित करें।
-हर दिन देश-दुनिया, प्रदेश की ब्रेकिंग न्यूज पूछें? तभी बच्चों का सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। मैं कभी भी चेक करने आ सकता हूं।
बच्चों को दी सीख
विधायक
ने बच्चों को सीख देते हुए कहा कि मोबाइल, फेसबुक से दूर रहें। हर रोज
समाचार देखें। माता-पिता,शिक्षकों की हर बात मानें। माता-पिता चाहते हैं आप
पढ़-लिख कर अच्छा नागरिक बनें। ऐसा काम करें कि माता-पिता, शिक्षक के साथ
ही आपका नाम भी देश-दुनिया में मशहूर हो। इस दौरान स्कूल के स्कूल
प्राचार्य रामकुमार श्रीवास्तव, माध्यमिक शाला की हेडमास्टर कल्पना वेड़ीकर,
यू ऑटो, एसएमसी अध्यक्ष सविता बर्मन, रंजना कुशवाहा मौजूद रहीं।
आंखों देखी
रेडियो की आवाज साफ नहीं थी फिर भी सुन रहे थे

द्वारका नगर चुंगीचौकी माध्यमिक शाला में रेडियो में मुख्यमंत्री शिवराज
सिंह का संदेश चल रहा था। लेकिन रेडियो में आवाज साफ नहीं सुनाई दे रही थी।
शिक्षक बैठे रहे बच्चे शोर-गुल करते रहे। 180 बच्चों में से 50 ही पहुंचे
थे।
रेडियो चलता रहा, बच्चे पढ़ते रहे

गोकलपुर प्रायमरी स्कूल में 68 बच्चे दर्ज हैं। मिल-बांचे में 30 ही
पहुंचे। दो शिक्षिकाएं रेडियो चालू कर अपना स्कूल का काम करतीं रही। बच्चे
भी बस्ते खोलकर कापी-किताब पढ़ते रहे।
पार्षद का होता रहा इंतजार
-गोकलपुर
कन्या माध्यमिक शाला में रेडियो में सीएम का संदेश चलता रहा। संदेश वाचन
के काफी देर तक बच्चियां और शिक्षक क्षेत्रीय पार्षद का इंतजार करते रहे।
2255 स्कूलों में 5177 के पढ़ाने का दावा
– 2255 स्कूलों में हुआ मिल बांचे कार्यक्रम
– 1603 प्राइमरी, 652 मिडिल स्कूल में हुआ आयोजन
– 1454 जनप्रतिनिधि हुए शामिल
– 2094 सरकारी अधिकारी,कर्मचारियों ने स्कूल पहुंचकर बच्चों को पढ़ाया
– 1629 अन्य लोगों ने भी स्कूलों में पहुंचकर बच्चों को सुनाई कहानी, कविताएं
मिल-बांचे
कार्यक्रम जिले की 2255 स्कूलों में संपन्न हुआ। जो फीडबैक मिला उसके तहत
5177 जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, वॉलेटिंयर कार्यक्रम में शामिल हुए।

डॉ.आरपी चतुर्वेदी,डीपीसी
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!