नई दिल्ली। केंद्र सरकार की ओर से बीते साल 8 नवंबर को
लिए गए नोटबंदी के फैसले के बाद बैंकों में 500 और 1000 रुपए के कितने नोट
वापस लौटे इसकी कोई जानकारी नहीं थी। नोटबंदी के करीब 8 महीने बाद भी इस
संबंध में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई थी जिसको लेकर आम आदमी ही नहीं
बल्कि सुप्रीम कोर्ट ने भी हैरानी जाहिर की थी। हालांकि अब रिजर्व बैंक ऑफ
इंडिया (आरबीआई) ने अपनी वेबसाइट पर एक आंकड़ा देते हुए बताया है कि लगभग
99 फीसद 1000 रुपए के नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ गए हैं।
मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरबीआई का सर्कुलर डेटा कहता है कि मार्च 2017 तक
8,925 करोड़ के 1000 के नोट सर्कुलेशन में थे। आरबीआई के मुताबिक,
‘सर्कुलेशन वाले नोट’ वे हैं जो रिजर्व बैंक से बाहर हैं। यह आंकड़ा उन
1000 रुपए के नोटों के बारे में जानकारी देता है जो नोटबंदी (8 नवंबर 2016)
के बाद बैंकों में जमा हुए थे। यह काफी बड़ी मात्रा हो सकती है।
वित्त
राज्य मंत्री संतोष गंगवार के 3 फरवरी को दिए गए बयान के मुताबिक 8 नवंबर
तक 6.86 करोड़ रुपये से ज्यादा के 1000 के नोट सर्कुलेशन में थे। मार्च
2017 तक सर्कुलेशन वाले 1000 के नोट कुल नोटों का 1.3 फीसद थे। इसका मतलब
98.7 फीसद नोट RBI में लौट आए थे। इसका मतलब 98.7 फीसद 1000 के नोट ही
आरबीआई में वापस आए हैं। हालांकि इस बारे में जब केंद्रीय बैंक से संपर्क
करने की कोशिश की गई कि तो उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
RBI ने कहा, नोटबंदी के बाद वापस लौटे 1000 रुपए के 99 फीसद नोट
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कांवड़ चढ़ाकर लौट रहे परिवार का रास्ता रोककर हंगामा, शराब के लिए रुपये मांगे; मना किया तो सिर पर कुल्हाड़ी से हमला / Shivpuri News
- NH 46 पर पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान भागे कार सवार, CCTV में कैद हुई घटना / Shivpuri News
- कोलारस बाईपास पर कंटेनर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर, मदद की बजाय वीडियो बनाते रहे लोग / Shivpuri News
- हर घर तिरंगा रैली में विधायक प्रीतम लोधी का चालान, बोले- पाकिस्तान ने झंडे पर चांद छापा, हमने चांद पर तिरंगा / Shivpuri News
- बारिश के बाद पूरे वेग से बहा पवा झरना, 100 फीट ऊंचाई से गिरता पानी देखने उमड़े सैलानी / Shivpuri News






Be First to Comment