Press "Enter" to skip to content

मजदूरी करने वाले महरोली के श्रवण के खाते में आए 3.90 लाख रुपए

मजदूरी करने वाले महरोली के श्रवण के खाते में आए 3.90 लाख रुपएरींगस(सीकर)।महरोली
के मजदूरी करने वाले व्यक्ति के जनधन खाते में तीन लाख 90 हजार रुपए गए।
शनिवार को बैंक ग्राहक सेवा केंद्र पर वृद्धावस्था पेंशन राशि निकलवाने के
लिए गया तो खाते में बड़ी रकम जमा होने की सूचना मिली। केंद्र संचालक पुनित
सोनी ने बताया कि श्रवणराम पुत्र केशरराम बलाई निवासी वार्ड चार मजदूरी
करता है।

वह वृद्धावस्था पेंशन राशि पांच सौ रुपए लेने के लिए बीओबी ग्राहक सेवा
केंद्र पर आया था। वहां पर पेंशन आने की जांच की तो खाते में तीन लाख 92
हजार पांच 53 रुपए जमा बताए गए।
– श्रवण ने बताया कि उसके खाते
में तो करीब दो हजार रुपए ही हो सकते हैं। यह रकम कहां से आई है, उसे
जानकारी नहीं है। बैंक भी इसकी जांच कर रहा है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!