रेलवे के हजारों टिकट हुए रद्द

Image result for ट्रेनें

रतलाम। पंजाब और हरियाणा के हालातों पर रेलवे निगाह
रखने के साथ-साथ सावधानी भी बरत रहा है। रविवार को एहतियातन सुबह की जनता,
जम्मूतवी एक्सप्रेस तथा फ्रंटियर मेल एक्सपे्रस को निरस्त किया गया। सोमवार
को भी फिरोजपुर-जनता एक्सप्रेस तथा पश्चिम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। बीते
तीन दिनों में 1 हजार से अधिक यात्रियों ने टिकट रद्द कराए हैं।
ट्रेनें
निरस्त होने से स्टेशन पर भी यात्रियों की चहल-पहल कम हो गई है। जबकि
दिल्ली-मुंबई मार्ग की अन्य ट्रेनों में दबाव बढ़ने लगा है।
यात्री
बताते हैं कि दिल्ली के बाद वे आगे गंतव्य तक पहुंचने के वहां से विकल्प
तलाश रहे हैं। इधर ट्रेनों को निरस्त करने के साथ ही कुछ ट्रेनें देरी से
भी चल रही हैं। रविवार को ट्रेन संख्या 19166 साबरमती एक्सप्रेस करीब 3
घंटे देरी से चली। शनिवार भी अवध एक्सप्रेस, आसनसोल एक्सप्रेस भी घंटों
देरी से आई।


संबंधित खबरें