दोपहर 2 बजे कटोरा ताल की है। वारदात के बाद एक महिला भीड़ से भागती दिखी
थी, लेकिन जब तक पीड़िता कुछ समझ पाती संदेही महिला गायब हो गई। पुलिस ने
चोरी का मामला दर्ज किया है।
कम्पू थानाक्षेत्र स्थित कटोरा ताल के
पीछे निवासी 57 वर्षीय रामवती पत्नी रतन सिंह कुशवाह रविवार दोपहर 2 बजे
मौर सिराने के लिए मोहल्ले की ही कुछ महिलाओं के साथ कटोरा ताल पहुंची थी।
अभी वह मौर सिराने में व्यस्त थी तभी भीड़ में किसी ने उनके गलेसे मंगलसूत्र
खींच लिया। रामवती को गले पर किसी के हाथ मारने का अहसास हुआ। मुड़कर देखा
तो एक महिला भाग रही थी। पर उस समय उन्हें कुछ समझ नहीं आया। बाद में गला
देखा तो मंगलसूत्र नहीं था। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया। सूचना मिलते ही
पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।





Be First to Comment