सिटी से शिकायत करना महंगा पड़ गया। उल्टे बहू ने ही दंपती के बेटों को
पुलिस से बुरी तरह पिटाई करवा दी। पुलिस ने इतना मारा कि दोनों आईसीयू
में भर्ती हैं। ऐसे में बहू से परेशान होकर बुजुर्ग सास-ससुर ने सीएम योगी आदित्यनाथ
से इच्छामृत्यु की मांग की है। आरोप है कि बहू ने दम्पति की करोड़ों की
कोठी के आधे हिस्से पर कब्जा कर लिया है। अब दहेज के मुकदमे में जेल न
भिजवाने की शर्त पर हर महीने 8 हजार रुपए वसूलती है।
शनिवार की शाम एसपी सिटी से अपनी बहू की प्रताड़ना की शिकायत की थी। एसपी
सिटी ने दोनों पक्षों को बुलाकर मामला खत्म करवाने की बात कही। इसके बाद
वे लौट गए।
– रात को पुलिस उनके बेटों को उठा ले गई और दोनों की जमकर पिटाई कर दी।
रविवार की सुबह उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाना पड़ा।
– बहू से डरे हुए सास-ससुर का कहना है कि अब वह आत्महत्या करने को मजबूर हैं।
– दूसरी ओर, एसपी सिटी कुंवर अनुपम का कहना है कि इस मामले की जांच की जाएगी और दोनों पक्षों को साथ बिठाकर समझौते की कोशिश होगी।
क्या है पूरा मामला?
– मामला न्यू आगरा के इंजीनियरिंग कॉलोनी का है। मनोरंजन विभाग से रिटायर्ड
केदारनाथ के 2 लड़के और 3 लड़कियां हैं। उनकी 250 गज की एक कोठी है।
– बड़े बेटे राजकुमार की शादी 2002 में हुई। शादी के कुछ दिन बाद ही उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया।
– 11 मार्च 2015 को छोटे बेटे जीतेंद्र की शादी बालूगंज के हरीप्रसाद की
बेटी रेणु उर्फ भूमि हुई। शादी के बाद से ही नई बहू ने झगड़ा शुरू कर दिया।
जबरन आधे घर पर कब्जा कर लिया। जब जीतेंद्र ने भूमि का विरोध किया तो
उससे झगड़ा कर कई बार थाने के चक्कर लगवाए।
– दो साल पहले झगड़े में मां-बाप का पक्ष लेने पर उसने थाना न्यू आगरा में शिकायत की और पति जितेंद्र को रातभर पिटवाया।
– जीतेंद्र डर गया और डिप्रेशन में आ गया। इसके बाद भूमि ने घर पर रोजाना
झगड़ा शुरू किया। बात-बात पर अपने वकील ताऊ और पिता को बुलाकर बवाल करवाने
लगी।
जेल नहीं जाना है तो हर महीने दो 8 हजार रुपए
– केदारनाथ का आरोप है कि भूमि ने धमकी दी है कि अगर जेल नहीं जाना है तो हर महीने 8 हजार रुपए दो।
– उनकी बेटी सरिता और गीता बीपीएड की कोर्स कर रही हैं। जब भी सरिता का कोई
रिश्ता आता है तो भूमि इतना हंगामा करती की रिश्ते वाले भाग जाते हैं।
– परेशान होकर केदारनाथ और उनकी पत्नी त्रिवेणी ने 8 हजार महीना देना शुरू
कर दिया। अब हाल यह है कि भूमि राशन और बिजली बिल के सारे पैसे ससुर से
ही वसूलती है। इसके अलावा अगर 8 हजार देने में जरा सी देर हो जाए तो बवाल शुरू कर देती है।
सीएम योगी दें आत्महत्या की परमीशन
– केदारनाथ ने बताया, ”घर को अगर बांटा जाए तो कम से कम 6 हिस्से होंगे और
यहां अकेले बहू ने आधे पर कब्जा किया हुआ है। उसका पूरा खर्च हम उठाते
हैं। इसके बाद भी हम रोजाना डरे हुए रहते हैं कि कहीं पुलिस न आ जाए और बहू
हमें दहेज के आरोप में जेल भिजवा दे।”
– मामले में एसएसपी से भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
परेशान होकर हमने योगी से मदद मांगी है अब वो या तो हमारी मदद करें या हमें
आत्महत्या की परमीशन दें।
– सास त्रिवेणी ने बताया, बहू ने मेरे सामने अपने ससुर को चाकू मारा।
– बेटी गीता ने बताया, ”दीदी की शादी के लिए जो भी रिश्ता आता है, भाभी के
बवाल पर वो भाग जाते हैं। हर समय यह डर रहता है कि कहीं मां-बाप कुछ कर न
लें। भाभी कहती हैं, ”मैं सबको साथ लेकर मरूंगी।”
आगरा. अपनी बहू के आतंक से परेशान बुजुर्ग दंपती को उसकी एसपी
सिटी से शिकायत करना महंगा पड़ गया। उल्टे बहू ने ही दंपती के बेटों को
पुलस से बुरी तरह पटाई करवा दी। पुलिस की ने इतना मारा दोनों आईसीयू
में भर्ती हैं। ऐसे में बहू से परेशान होकर बुजुर्ग सास-ससुर ने सीएम योगी आदित्यनाथ
से इच्छामृत्यु की मांग की है। आरोप है की बहू ने दम्पति की करोड़ों की
कोठी के आधे हिस्से पर कब्जा कर लिया है। अब दहेज के मुकदमे में जेल न
भिजवाने की शर्त पर हर महीने 8 हजार रुपए वसूलती है।
– मनोरंजन विभाग से रिटायर्ड केदारनाथ न्यू आगरा में रहते हैं। उन्होंने
शनिवार की शाम एसपी सिटी से अपनी बहू की प्रताड़ना की शिकायत की थी। एसपी
सिटी ने दोनों पक्षों को बुलाकर मामला खत्म करवाने की बात कही। इसके बाद
वे लौट गए।
– रात को पुलिस उनके बेटों को उठा ले गई और दोनों की जमकर पिटाई कर दी।
रविवार की सुबह उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाना पड़ा।
– बहू से डरे हुए सास-ससुर का कहना है कि अब वह आत्महत्या करने को मजबूर हैं।
– दूसरी ओर, एसपी सिटी कुंवर अनुपम का कहना है कि इस मामले की जांच की जाएगी और दोनों पक्षों को साथ बिठाकर समझौते की कोशिश होगी।
क्या है पूरा मामला?
– मामला न्यू आगरा के इंजीनियरिंग कॉलोनी का है। मनोरंजन विभाग से रिटायर्ड
केदारनाथ के 2 लड़के और 3 लड़कियां हैं। उनकी 250 गज की एक कोठी है।
– बड़े बेटे राजकुमार की शादी 2002 में हुई। शादी के कुछ दिन बाद ही उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया।
– 11 मार्च 2015 को छोटे बेटे जीतेंद्र की शादी बालूगंज के हरीप्रसाद की
बेटी रेणु उर्फ भूमि हुई। शादी के बाद से ही नई बहू ने झगड़ा शुरू कर दिया।
जबरन आधे घर पर कब्जा कर लिया। जब जीतेंद्र ने भूम का विरोध किया तो
उससे झगड़ा कर कई बार थाने के चक्कर लगवाए।
– दो साल पहले झगड़े में मां-बाप का पक्ष लेने पर उसने थाना न्यू आगरा में शिकायत की और पति जितेंद्र को रातभर पिटवाया।
– जीतेंद्र डर गया और डिप्रेशन में आ गया। इसके बाद भूमि ने घर पर रोजाना
झगड़ा शुरू किया। बात-बात पर अपने वकील ताऊ और पिता को बुलाकर बवाल करवाने
लगी।
जेल नहीं जाना है तो हर महीने दो 8 हजार रुपए
– केदारनाथ का आरोप है भूमि ने धमकी दी है कि अगर जेल नहीं जाना है तो हर महीने 8 हजार रुपए दो।
– उनकी बेटी सरिता और गीता बीपीएड की कोर्स कर रही हैं। जब भी सरिता का कोई
रिश्ता आता है तो भूमि इतना हंगामा करती की रिश्ते वाले भाग जाते हैं।
– परेशान होकर केदारनाथ और उनकी पत्नी त्रिवेणी ने 8 हजार महीना देना शुरू
कर दिया। अब हाल यह है कि भूमि राशन और सारे पैसे ससुर से
ही वसूलती है। इसके अलावा अगर 8 हजार देने में जरा सी देर हो जाए तो बवाल शुरू कर देती है।
सीएम योगी दें आत्महत्या की परमीशन
– केदारनाथ ने बताया, ”घर को अगर बांटा जाए तो कम से कम 6 हिस्से होंगे और
यहां अकेले बहू ने आधे पर कब्जा किया हुआ है। उसका पूरा खर्च हम उठाते
हैं। इसके बाद भी हम रोजाना डरे हुए रहते हैं कि कहीं पुलिस न आ जाए और बहू
हमें दहेज के आरोप में जेल भिजवा दे।”
– मामले में एसएसपी से भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
परेशान होकर हमने योगी से मदद मांगी है अब वो या तो हमारी मदद करें या हमें
आत्महत्या की परमीशन दें।
– सास त्रिवेणी ने बताया, बहू ने मेरे सामने अपने ससुर को चाकू मारा।
– बेटी गीता ने बताया, ”दीदी की शादी के लिए जो भी रिश्ता आता है, भाभी के
बवाल पर वो भाग जाते हैं। हर समय यह डर रहता है कि कहीं मां-बाप कुछ कर न
लें। भाभी कहती हैं, ”मैं सबको साथ लेकर मरूंगी।”

Be First to Comment