इजिप्ट का नाम सुनते ही पुरानी ममीज और कई तरह के पिरामिड्स का ख्याल आ
जाता है। यहां ऐसे कई मकबरे भी हैं, जिनका रहस्य आज भी बना हुआ है। इसी का
एक उदाहरण है कोम एल शोकाफा का मकबरा। सालों से छिपे इस मकबरे की खोज की
कहानी काफी दिलचस्प है।

गधे के कारण सामने आई थी दुनिया…
प्रचलित कहानियों के मुताबिक, कोम एल शोकाफा का मकबरा हमेशा के लिए खो चुका
था। लेकिन एक गधे के कारण ये रहस्यमयी दुनिया लोगों के सामने आ पाई। लोगों
का कहना है कि अचानक एक गधा चलते हुए गड्ढे में गिर गया था। उसके मालिक ने
जब गधे को बाहर निकालने के लिए और गड्ढा खोदा, तब उसने देखा कि अंदर सालों
से छिपी दुनिया थी। इसमें अंदर के पिलर्स पर कई तरह की नक्काशी की हुई थी।
हालांकि, दस्तावेजों में इस कहानी का जिक्र नहीं है।
इस शख्स ने की थी खोज
लोकल रिकार्ड्स में जिक्र है एक शख्स का, जिसने 1990 में म्यूजियम को इस
बात की जानकारी दी थी कि उसने एक मकबरे की खोज की है। शख्स का नाम Monsieur
Es-Sayed Aly Gibarah था। उसने म्यूजियम को बताया कि कैसे जमीन की खुदाई
करते हुए उसे एक छेद दिखा, जिसमें झांकने के बाद उसे ये मकबरा मिला।

अपने जमाने का सबसे बड़ा कब्रिस्तान रहा है ये मकबरा
आर्कियोलॉजिस्ट्स ने इस मकबरे की सच्चाई जानने के लिए इन्वेस्टिगेशन शुरू
किया। तब उन्हें पता चला कि ये मकबरा ग्रेको-रोमन दौर का सबसे बड़ा
कब्रिस्तान रहा था। साथ ही उन्हें ये भी पता चला कि पहले इस मकबरे में
सिर्फ एक ही परिवार के लोगों की बॉडीज दफनाई जाती थी। लेकिन धीरे-धीरे यहां
कई लोगों की बॉडीज दफन की जाने लगी। यहां दफनाई गई बॉडीज आज भी काफी अच्छे
हालत में मौजूद है।

Be First to Comment