गुरुवार को मध्य प्रदेश
के नरसिंहपुर जिले के एक हनुमान मंदिर की छत में पाकिस्तानी ध्वज के फहराए
जाने की खबर आई है। मामले में की सूचना मिलने के बाद मंदिर समिति के
सदस्यों ने तुरंत पाकिस्तानी ध्वज हटा दिया।
के नरसिंहपुर जिले के एक हनुमान मंदिर की छत में पाकिस्तानी ध्वज के फहराए
जाने की खबर आई है। मामले में की सूचना मिलने के बाद मंदिर समिति के
सदस्यों ने तुरंत पाकिस्तानी ध्वज हटा दिया।
खबर के
मुताबिक पुलिस ने सांप्रदायिक भावनाओं को आहत करने के लिए अज्ञात लोगों के
खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही इलाके में धारा 144 लगा दी गई है। इसके
अलावा पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील
सामग्री को शेयर करने पर भी रोक लगा दी है।

बताते चलें कि स्थानीय लोगों ने भोपाल
से करीब 190 किलोमीटर दूर नरसिंहपुर शहर के बाहरी इलाके में पंचमुखी
हनुमान मंदिर की छत पर पाकिस्तानी ध्वज लगा देखा था। मामले में कई हिंदू
संगठनों ने इस घटना के खिलाफ शहर में विरोध प्रदर्शन शुरू किए और साथ ही
घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई किए जाने की
मांग की है।
मामले में पुलिस ने कहा कि हमने कई लोगों से सवाल किया है और पूछताछ अभी
जारी है। मंदिर का सीसीटीवी कैमरा खराब होने की वजह से हम अपराधियों की
पहचान करने के लिए लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। साथ ही सीसीटीवी से फुटेज
पाने की कोशिश भी कर रहे हैं।