बदरवास (शिवपुरी ! जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के तहत मंगलवार को एक महिला को पानी भरते
समय टिल्लू से करंट लग गया। करंट लगने से महिला बेहोश हो गई हो गई। इस
दौरान महिला के परिजनों ने कई बार 108 एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन वह काफी
देर तक नहीं आई। इसके बाद परिजन महिला को हाथ ठेले पर स्वास्थ्य केंद्र
गए, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया।
परिजनों के अनुसार रेखा
परिहार जब घर में पानी भर रही थी। तभी अचानक उसे टिल्लू पंप से करंट लग
गया। वह बेहोश होकर गिर गई। परिजनों ने उसे होश में लाने का प्रयास करने के
साथ-साथ एंबुलेंस को फोन लगाए, लेकिन एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची।
परिजनों को महिला को अस्पताल ले जाने के लिए हाथ ठेला बुलाना पड़ा। उस पर ही
अस्पताल लेकर जाना पड़ा। समय रहते अस्पताल ले जाने के कारण महिला को उपचार
मिल सका और उसकी जान बच गई।
इनका कहना है
हमें किसी तरह का
फोन एंबुलेंस से संबंधित नहीं आया। अगर फोन आया होता तो हम अवश्य एम्बुलेंस
को भेजते। वहीं करंट लगने से स्वास्थ्य केंद्र आई महिला की हालत ठीक है।
आरआर पिप्पल, बीएमओ बदरवास।
महिला को लगा करंट, नहीं पहुंची एंबुलेंस, ठेले पर ले गए स्वास्थ्य केंद्र
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- व्हाट्सएप हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़: फर्जी महिला अकाउंट से ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- पाली घाटी में गेहूं से भरा ट्रक अनियंत्रित, मंदिर से टकराकर हुआ ध्वस्त; बड़ा हादसा टला, खोड़ उपार्जन केंद्र से जा रहा था ट्रक / Shivpuri News
- टीआई ब्रजमोहन रावत के फार्म हाउस में लाखों की चोरी: खिड़की तोड़कर घुसे बदमाश, कैमरे का एंगल बदलकर वारदात; सोने के आभूषण भी चोरी / Shivpuri News
- 18 घंटे में चोरी का खुलासा: नरवर पुलिस ने आरोपी दबोचा, चांदी के जेवर बरामद / Shivpuri News
- नया अमोला में गुटखा फैक्ट्री पर छापा, भारी मात्रा में माल जब्त, एसडीएम-एसडीओपी की संयुक्त कार्रवाई, असली-नकली की जांच जारी / Shivpuri News





Be First to Comment