Press "Enter" to skip to content

पांच टांगों के साथ पैदा हुआ बछड़ा

दिसपुर। असम के दक्षिण सल्मारा क्षेत्र में एक डेयरी
में पैदा हुआ गाय का बछड़ा सभी के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस बछड़े
के पांच पैर है और लोगों को जब पता चला तो उसे देखने के लिए दौड़ पड़े। यह
बछड़ा हसन अली के खेत में पैदा हुआ है।
यह बछड़ा 10 अगस्त को पैदा
हुआ था और कहा जा रहा है कि यह जन्म न ले सके जुड़वां बछड़े का पैर है। वे
कहते हैं जब बछड़े के पीछे एक पैर और लटका हुआ पाया तो हम चौंक गए। पहले
तो यह बछड़ा बहुत कमजोर था लेकिन अब स्वस्थ है।
हसन अली के मुताबिक,
यह बछड़ा कब तक जीवित रहेगा कुछ कह नहीं सकते लेकिन हम उसका पूरा ध्यान रख
रहे हैं। इस पांच टांगों वाले बछड़े की तस्वीर जब सोशल मीडिया पर पोस्ट की
गई तो वह वायरल हो गई।
अब लोगों ने यह विश्वास करना शुरू कर दिया है कि यह बछड़ा छोटे से गांव में ‘गुड लक’ लेकर आया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!