
पिछोर ! अनुविभाग खोड मिडिल स्कूल में मिल बांचे मध्य प्रदेश कार्यक्रम रखा
गया। इस कार्यक्रम में भौती थाना प्रभारी डॉ संतोष सिंह यादव ने सर्व प्रथम
सभी छात्र, छात्राओं को आपना परिचय देते हुए सभी वच्चो में टाफिया वितरण
की। सभी बच्चों के नाम पूछते हुए बच्चों का भी परिचय लिया। तथा बच्चों से
बात करते हुए कहा कि आप सभी बच्चे कुछ बातें अवश्य ध्यान रखें कि किसी भी
अनजान व्यक्ति से कुछ भी खाने पीने की चीजें न लें। व किसी भी व्यक्ति के
साथ न जाए। साथ ही लड़कियों से कहा कि आपको किसी भी तरह से कोई लड़का या
कोई भी व्यक्ति परेशान करता है। तो तुरंत इसके वारे अपने माता पिता को
अवश्य वताऐ। बच्चों से पूछा कि आप वताऐ पुलिस का क्या काम होता है। जिस पर
बच्चों ने कहा पुलिस हमारी रक्षा करती है। व अपराध पर नियंत्रण रखती है। और
सभी लोगों की मदद करती हैं। साथ ही पुलिस की उपस्थिति में हम अपने आप को
सुरक्षित महसूस करते हैं। साथ ही बच्चों को आगामी दिनों में पुलिस बाल
मित्र कार्यक्रम में भौती थाना घुमाने के लिए भी कहा गया। थाना प्रभारी के
इस दोस्ताना व्यवहार को देखकर भी बच्चे काफी प्रभावित हुए तो कई वच्चो ने
इच्छा जताई कि हम भी पढ लिख कर बड़े होकर पुलिस आफिसर वनेंगे । इस तरह मिल
बांचे मध्य प्रदेश कार्यक्रम में एक कड़ी और जुडी़ कार्यक्रम में शामिल खोड
चौकी प्रभारी हरीशंकर शर्मा,शिक्षकों मैं इरशाद कुरैशी, सी एल
प्रजापति,शमिउललाह कुरैशी, दिनेश नीखरा, भूपेंद्र सिंह चौहान, व आबिद बख्श
पत्रकार मौजूद थे।






Be First to Comment