Press "Enter" to skip to content

रामपाल बाबा पर फैसला आज, हिसार में ट्रेन-बस और इंटरनेट बंद

Image result for रामपाल बाबारामपाल बाबा पर फैसला आज, हिसार में ट्रेन-बस और इंटरनेट बंद

रामपाल 33 महीने से हिसार जेल में बंद है. उसे नवंबर 2014 में
हिसार के बरवाला स्‍थित सतलोक आश्रम से गिरफ्तार किया गया था. लेकिन उसकी
हर पेशी पर भारी संख्‍या में समर्थक उमड़ते हैं. इसलिए हिसार प्रशासन ने बस
सेवाएं, कुछ ट्रेनें और मोबाइल इंटरनेट एहतियात के तौर पर बंद की हैं,
ताकि फिर पंचकूला जैसी कोई घटना न दोहराई जाए.
हिसार में इंटरस्‍टेट और जिला स्‍तरीय नाकों पर पैरा मिलिट्री
फोर्स के जवान और पुलिसकर्मी उसके भक्‍तों को रोकने के लिए तैनात किए गए
हैं. रामपाल भले ही जेल में हो लेकिन उसे बाहर निकालने की मांग को लेकर
उसके समर्थकों का जंतर-मंतर पर धरना भी जारी है.
आज उसके दो मामलों में फैसला आना है. पहला सरकारी काम में
बाधा डालने और दूसरा रास्‍ता रोक कर बंधक बनाने का मामला. हिसार पुलिस ने
कोर्ट से गुजारिश की थी कि राम रहीम केस की वजह से रामपाल मामले का फैसला
24 अगस्‍त को न किया जाए. इस मामले पर सुनवाई हुई और कोर्ट ने पुलिस की
मजबूरी स्‍वीकार करते हुए 29 तक फैसले को टाल दिया था.
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!