Press "Enter" to skip to content

तेज रफ्तार लोडिंग वाहन की चपेट में आने हुई महिला की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टोंगरा
में पाली-टोंगरा रोड पर एक तेज रफ्तार में आ रहे लोडिंग वाहन चालक ने
लापरवाही बरतते हुए महिला को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
घायल महिला को स्वजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल
पहुंचने से पहले ही महिला ने अपना दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी लगते ही
पुलिस मौके पर पहुंची और शव का सुपुर्दगी में लेकर पंचनामा बनाया और शव की
पीएम के लिए भिजवाकर मर्ग कायम किया।

60 वर्षीय मृतका काशी बाई जाटव
पत्नी प्रीतम जाटव निवासी ग्राम टोंगरा बुधवार को शाम 6 बजे अपने घर के
बाहर बैठी थी, तभी मृतका का नाती खेलते-खेलते सड़क पर पहुंच गया। नाती को
सड़क पर खड़ा देखकर काशी बाई उसे उठाने के लिए पहुंची, तभी सामने से तेज
रफ्तार में आ रही टाटा मेटाडोर क्रमांक एमपी 33- जी- 0817 के चालक ने
लापरवाही बरतते हुए काशी बाई को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल
हो गया। महिला के घायल होने पर स्वजन गंभीर अवस्था में अस्पताल लेकर
पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। स्वजन महिला
को जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही
अपना दम तोड़ दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!