ग्वालियर ! फेसबुक पर अलग-अलग पोज में फोटो खींचकर लाइक और कमेंट्स का ऐसा भूत चढ़ा
कि युवक ट्रेन के सामने लेटकर ही फोटो खिंचाने लगे। हालांकि ट्रेन यार्ड
में खड़ी हुई थी। जैसे ही आरपीएफ स्टाफ की नजर इन पर पड़ी तो इन्हें पकड़ लिया
गया। इनमें से तीन तो नाबालिग हैं।
रविवार रात करीब 11 बजे आरपीएफ
स्टाफ गश्त करता हुआ यार्ड में पहुंचा। यहां पहुंचकर देखा तो एक रैक के पास
फ्लैश चमकता हुआ दिखाई दिया। आरपीएफ स्टाफ चुपचाप पहुंचा तो देखा कि पांच
लड़के बारी-बारी से फोटो एक-दूसरे के फोटो एक कैमरे से खींच रहे थे। कभी
इंजन के सामने रेलवे ट्रेक पर लेटते तो कभी कोच के नीचे घुसते हुए फोटो
खिंचवाते। इन्हें तभी आरपीएफ स्टाफ ने पकड़ लिया।
पकड़कर इन्हें आरपीएफ
पोस्ट लेकर आए। पूछताछ की तो इन्होंने बताया कि फोटो खींचने के लिए वह
दोस्त से कैमरा मांगकर लाए थे। रात में मोबाइल के कैमरा से फोटो अच्छे नहीं
आते। फोटो वह फेसबुक पर अपलोड करने के लिए खींच रहे थे। आपस में शर्त भी
लगी थी कि किसकी फोटो में कमेंट्स और लाइक अधिक आते हैं।
इनमें से दो
नाबालिग निकले तो इनके परिजनों को रात में ही बुलाया गया। परिजनों के कहने
पर इन तीनों ने आगे से ऐसा न करने की बात कही और माफी मांगी। फिर इन्हें
छोड़ दिया गया। बाकी दो युवकों पर केस दर्ज किया गया। इनके नाम राहुल सिंह
और अजय कुशवाह बताए गए हैं। इनमें से एक बहोड़ापुर और चार पुरानी छावनी के
रहने वाले हैं।
वीडियो के चक्कर में जला दिया था कोच
कुछ
दिन पहले यार्ड में ही सुशासन एक्सप्रेस के जनरल कोच में वीडियो बनाने के
चक्कर में दो नाबालिगों ने आग लगा दी थी। इन्हें सीसीटीवी फुटेज की मदद से
पकड़ लिया गया था। लेकिन इसके बाद भी युवक नहीं सुधर रहे हैं।
फेसबुक पर डालने के लिए ट्रेन के सामने लेटकर ले रहे थे फोटो
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बदरवास में ज्वेलरी कारोबारी ने खुद को गोली मारी, घर के कमरे में लहूलुहान मिले, IPL में नुकसान की बात सामने / Shivpuri News
- बिन मौसम बरसात के साथ गिरे ओले, करेरा में बदला मौसम का मिजाज, अचानक बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी से राहत / Shivpuri News
- मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा शिवपुरी से वीरेंद्र माथुर को बनाया गया “आयोग मित्र” / Shivpuri News
- गुरुकुल स्कूल ऑफ़ स्टडी में कक्षा 10वीं के मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश / Shivpuri News
- शिवपुरी कृषि उपज मंडी में 40 किलो में 2 किलो तक कटौती, निजी गोदामों में तुलाई से बढ़ी धांधली / Shivpuri News





Be First to Comment