शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कठमई में फोरलेन हाइवे पर सरकारी
बोर के पास खड़ी बाइक को एक अज्ञात चोर मौका देखकर चोरी कर ले गया। पुलिस की
जानकारी के अनुसार ग्राम कठमई निवासी फरियादी विगत 9 फरवरी को रात 8 बजे
अपनी बाइक हीरो डीलक्स क्रमांक एमपी 33- एमव्ही- 9204 को गांव में सरकारी
पानी के बोर के पास खड़ी करके रोड का काम करने चला गया। बुधवार को सुबह जब
वह अपनी बाइक को उठाने पहुंचा तो बाइक दिखाई नहीं दी।
बाइक के गायब होने पर
फरियादी ने अपने स्तर पर आसपास ढूंढ़ने का प्रयास किया, लेकिन उसका कहीं
सुराग नहीं लगा। बाइक चोरी होने पर फरियादी बुधवार शाम को थाने पहुंचा और
बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने 20
हजार रुपये का मसरूका बनाकर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में
लिया।






Be First to Comment