नरवर। नरवर के पर्यटक स्थल नरवर के किले में जीर्णोद्घार का कार्य घटिया
स्तर का किया जा रहा है। जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को सुविधा का लाभ
ठीक ढंग से नहीं मिल सकेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि लाखों की लागत से
किया जा रहा सुधार कार्य ठीक ढंग से किया जाए जिससे यहां आने वाले सैकड़ो
पर्यटकों को लाभ हो सकेगा।
यहां हो रहा घटिया निर्माण कार्य
-नरवर
किले पर जाने वाले रास्ते का निर्माण सही ढंग से नहीं किया जा रहा है। जो
रास्ता बनाया जा रहा है वह अभी से ही उखड़ने लग गया है। ठेकेदार द्वारा कई
बार यहां के रास्ते को सुधारा लेकिन घटिया निर्माण के चलते यह रास्ता सही
हो सका जिस कारण कभी भी हादसा हो सकता है।
-नरवर किले पर लगे पेड़ों
की कटाई निरंतर हो रही है वहीं किले की तलहटी में पत्थर एवं बजरी का निरंतर
उत्खनन जारी है जिसकी शिकायत नरवर के जन प्रतिनिधियों ने समय-समय जिला
पुरातत्व आयुक्तों से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
-नरवर के ऐतिहासिक व प्राचीन धरोहर खांडेराव हवेली को भी अतिक्रमणकारी नष्ट करने में जुटे हुए हैं।
इनका कहना है
अगर
किले में हो रहा जीर्णोद्घार कार्य निम्न स्तर का किया जा रहा है तो उसकी
तहसीलदार को भेजकर जांच करवाई जाएगी एवं खांडेराव हवेली पर हो रहे अतिक्रमण
को भी जल्द हटाया जाएगा।
सीबी प्रसाद, एसडीएम
नरवर का किले में हो रहा घटिया निर्माण कार्य
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- “पटवारी जी, आप कहां हो?”… जवाब सुनते ही SDM का एक्शन, वेतन राजसात और नोटिस जारी / Shivpuri News
- दिव्यांगों ने कलेक्टर से लगाई गुहार: रोजगार के लिए चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर दुकानें आवंटित करने की मांग / Shivpuri News
- भाभी के साथ रहने का आरोप, गर्भ में पल रहे बच्चे को ठुकराया: विवाहिता ने कलेक्टर से मांगा न्याय / Shivpuri News
- PM आवास की किस्त पर ‘कट’ का आरोप: सरपंच पति के खिलाफ खोला मोर्चा, 10 हजार रुपये नहीं देने पर जियो-टैग फोटो नहीं खींचने का आरोप / Shivpuri News
- खेती की जमीन पर परियोजना का विरोध, तीन गांवों के ग्रामीण बोले— उजड़ जाएगा रोजगार और आशियाना / Shivpuri News





Be First to Comment