आर्थिक आधार पर होना चाहिए आरक्षण : शंकराचार्य

पिछोर। अब जातिगत आरक्षण का कोई महत्व नही रह गया है। अब समानता के लिए
आर्थिक आधार पर शीघ्र ही आरक्षण लागू होना चाहिए। यह बात अयोध्याधाम के
शंकराचार्य व रामजन्म भूमि निर्माण न्यास के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आत्मानंद
सरस्वती पिछोर आगमन पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। गौ हत्या पर
बोलते हुए उन्होंने कहा कि गाय हर हिन्दू की मां थी, है, और हमेशा रहेगी।
उसकी चरनोई की भूमियों को अतिक्रामकों से मुक्त कराया जाए और उनका उचित
संरक्षण किया जाए। जो गाय को मारते हैं उनको कानून में कठोर से कठोर सजा का
प्रावधान हो। एक सवाल के जवान में आत्मांनद जी ने कहा कि भगवावस्त्रधारी
संत नहीं होता जनता को भी मनन करने की जरुरत है कि वह क्यों जल्दी ही
वेशभूषा के आधार पर किसी को भी संत मानने लगती है। आज जिसे देखो वहीं संत
बनने को उताबला है, इसी कारण से संत कम और पाखंडियों की संख्या अधिक हो गई
है।


संबंधित खबरें