शिवपुरी।
सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम गुरावल स्थित मोगियो का डेरा के पास एक
ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही बरतते हुए एक अधेड़ व्यक्ति को टक्कर मारकर घायल
कर दिया। पुलिस की जानकारी के अनुसार 49 वर्षीय फरियादी वासुदेव पुत्र
रामस्वरूप धाकड़ निवासी ग्राम गुरावल विगत 30 दिसंबर को दोपहर 3 बजे स्कूल
बंद करके अपने घर जा रहे थे। मोगियों के डेरा के पास पहुंचते ही सामने की
ओर से ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए टक्कर मार दी।
जिससे फरियादी की रीढ़ की हड्डी गंभीर रूप से चोटिल हो गई। जिन्हें इलाज के
लिए ग्वालियर में भर्ती कराया गया। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित
ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।






Be First to Comment