लखनऊ। डोकलाम में सीमा विवाद को लेकर हुए समझौते के
बाद इसे भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत के रूप में देख जा रहा है। इस बीच इसे
लेकर भाजपा के मंत्री सरकार और पीएम मोदी की तारीफ करने में पीछे नहीं हैं।
इसी कड़ी में यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूरे मामले में
कहा है कि यह 56 इंच के सीने का ही कमाल है कि बिना लड़े चीन से युद्ध जीत
लिया और चीन को अपनी सेना पीछे हटानी पड़ी।
खबरों के अनुसार इलाहाबाद
में यमुना पार अरैल में एक कार्यक्रम में बोलते हुए मौर्य ने कहा कि आज के
वक्त में सेना को गोली का जवाब गोली से देने की छूट अगर किसी ने दी है तो
वो हमारे पीएम हैं। यह 56 इंच के सीने का ही परिणाम है कि भारत ने (चीन से)
बिना युद्ध लड़े युद्ध जीत लिया है और चीन को अपनी सेना डोकलाम से वापस
हटानी पड़ी।
बता दें कि पिछले 2 महीने से जारी डोकलाम विवाद का तब
अंत होता नजर आया जब कूटनीतिक सफलता प्राप्त करते हुए भारत ने चीन को अपनी
सेना पीछे हटाने के लिए मजबूर कर दिया।
यह 56 इंच का सीना ही है कि बिना लड़े जीता युद्धः मौर्य
टैग: लखनऊ



