श्योपुर। आपने तो घणां (बहुत) बनवा दीया शौचालय पर ऊ
में आवेई कोनी, ऊ मा बैठवा में ही दम घुटे इसलिए खेत और मैदान में जाना
पड़े। यह बात ग्राम कंवरसली में खुले में शौच जाने से रोकने के लिए पहुंचे
दल से खुले में शौच जा रहीं महिलाओं ने कही।
स्वच्छ भारत अभियान के
तहत मंगलवार को जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी रिशु सुमन के नेतृत्व में
पहुंचे मोर्निंग फॉलोअप दल ने खुले में शौच जाने वाली महिलाओं व पुरुषों को
रोकर उन्हें समझाइश दी। इस दौरान दल ने कुछ महिलाओं व पुरुषों के पानी के
लोटा, बोतल व डिब्बे भी फिकवाएं। इस दौरान महिला-पुरुषों ने खुले में शौच
जाने की अपनी परेशानियां भी बताई।
एक महिला ने तो बताया कि उसके घर
में शौचालय नहीं है इसलिए खुले में जाना मजबूरी है। कुछ महिलाओं ने अधूरे
बने शौचालय के कारण खुले में शौच जाना बताया। कुछ ने तो खुले में शौच शौक
से जाना बताया। दल ने खुले में शौच जाने के दुष्परिणाम व सामाजिक बुराई के
बारे में समझाइश देते हुए पंचायत को खुले में शौच जाने वालों पर 250 रुपए
का जुर्माना करने को कहा। इस दौरान सरपंच बजरंगी बाई मीणा, आईसीडीएस
सुपरवाइजर दीपा नौनेरिया, आंनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायका मौजूद थी।
ग्राम
पंचायत में 80 प्रतिशत शौचालय बनवा दिए हैं। 112 शौचालयों का निर्माण और
कराया जा रहा है। शीघ्र ही ग्राम पंचायत खुले में शौचमुक्त पंचायत घोषित
होगी। लोगों को हम खुले में शौच जाने से समझाईश देकर रोकते हैं।
शौचालय में दम घुटता है इसलिए जाते हैं खुले में
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत पर थाने के सामने जाम, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप / Shivpuri News
- 12वीं की छात्रा की मौत पर चार युवकों पर केस, मां बोलीं- प्रताड़ना से परेशान थी बेटी, किराए के कमरे में मिली थी छात्रा की लाश / Shivpuri News
- सूना मकान बना निशाना: पार्षद के घर से तिजोरी, जेवर और बाइक ले उड़े चोर / Shivpuri News
- बारात से लौट रहे युवकों की कार पलटी, दो चचेरे भाइयों की मौत; दो गंभीर घायल, पिछोर-चंदेरी रोड पर तड़के हुआ हादसा / Shivpuri News
- दारू के लिए पैसे नहीं दिए तो कुल्हाड़ी-डंडे से हमला, दो पर मामला दर्ज / Shivpuri News






Be First to Comment