रतलाम। हरियाणा-पंजाब में हिंसा के बाद अब मुंबई तथा
आसपास क्षेत्रों में तेज बारिश ने रेल परिचालन बिगाड़ा है। मंगलवार को मुंबई
में हुई भारी बारिश से कई प्रमुख ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। कई ट्रेनों के
समय बदले गए हैं। जबकि दुरंतो सहित एक अन्य ट्रेन निरस्त की गई हैं। देरी
से चली सभी ट्रेनें रतलाम घंटों देरी से आने की आशंका है। इससे यात्रियों
को परेशानी हो सकती है। मुंबई के लिए जाने वाली 12962 अवंतिका एक्सप्रेस तय
समय पर इंदौर स्टेशन से रवाना होगी। पहले रेलवे ने इस ट्रेन को निरस्त कर
दिया था।
रेल अधिकारियों के अनुसार मुंबई से मंगलवार शाम को चलने
वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें बारिश से प्रभावित हुई हैं। ये सभी ट्रेनें
बुधवार सुबह रतलाम आएगी। परिचालन विभाग के अधिकारी बताते हैं कि ये सभी
ट्रेनों करीब 2 से 3 घंटे की देरी से आएंगी। ऐसे में यात्रियों को परेशान
होना पड़ सकता है। हालांकि रेलवे द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से कुछ ट्रेनों
की पायलेटिंग कराई गई है। मुंबई के बाद भी उप नगरीय स्टेशनों तक पानी का
प्रभाव है। इसलिए एक दिन पूरी तरह परिचालन गड़ाबड़ाएगा।
जनता एक्सप्रेस एवं फ्रंटियर मेल एक्सप्रेस निरस्त
पंजाब
एवं हरियाणा में कानून व्यवस्था के मद्देनजर जनता एक्सप्रेस तथा फ्रंटियर
मेल एक्सप्रेस को निरस्त किया गया है। इसके बाद इस ट्रेन के यात्रियों ने
अपने टिकट निरस्त कराए। इन ट्रेनों के अलावा कुछ ट्रेनें 10 से 10 मिनट
देरी से चली। रेल अधिकारी बताते हैं कि यह स्थिति एक-दो दिन और रह सकती है।
इन ट्रेनों के मुंबई में समय बदले गए
ट्रेन संख्यायहां से यहां तकनिर्धारित समयपुन: निर्धारित समय
– 12951 मुंबई से नई दिल्ली शाम 5 बजे 6 बजे
– 12953मुंबई से निजामुद्दीन शाम 5.40 बजे 6.40 बजे
– 12955मुंबई से जयपुर शाम 6.50 बजे 7.50 बजे
– 12961मुंबई से इंदौर शाम 7.10बजे 8.10 बजे
– 12979मुंबई से जयपुर दोप. 3.50बजे 6.00 बजे
– 12909बांद्रा ट. से निजामुद्दीन शाम 4.35 बजे 7.00 बजे
यह ट्रेनें निरस्त की
– 29 अगस्त को मुंबई से चलने वाली ट्रेन संख्या 12239 मुबई-जयपुर दुरंतो निरस्त रहेगी।
– 31 अगस्त को जयपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 12240 जयपुर-मुंबई दुरंतो निरस्त की है।
बारिश थमने पर होगा सुधार
मुंबई
में बारिश से रेल परिचालन बाधित हुआ है। ट्रेनों से देरी से परिचालित करने
का फैसला लिया है। बारिश थमने के बाद परिचालन में सुधार होगा। – जेके जयंत, जनसंपर्क अधिकारी रेल मंडल रतलाम
मुंबई में बारिश : इंदौर से तय समय पर जाएगी अवंतिका एक्सप्रेस
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खनियांधाना में खाना बनाते समय सिलेंडर फटा, पूर्व पार्षद के घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक / Shivpuri News
- कोलारस की समस्याओं को लेकर अभिभाषक संघ मुखर, 9 मांगों के समाधान के लिए 7 दिन का अल्टीमेटम / Shivpuri News
- वन परिक्षेत्र कोलारस में वनभूमि पर अवैध जुताई करते ट्रैक्टर एवं कल्टीवेटर जब्त, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- सर्वेयर और रोजगार सहायक पर पैसे लेकर प्रधानमंत्री आवास में नाम जोड़ने का आरोप, रोजगार सहायक पर परिवार के नाम कुटीर स्वीकृत कराने के आरोप / Shivpuri News
- सावोली पंचायत के निर्माण कार्यों में अनियमितता का आरोप, जांच में मौके पर काम नहीं मिलने का दावा / Shivpuri News






Be First to Comment