
करैरा के ग्राम पंचायत चिनोद में सामने आया सरपंच और सचिव का फर्जीवाड़ा
करैरा। इन
दिनों जिले की पंचायतों में पुराने निर्माण को नया बताकर सरपंच सचिवों के
रुपये निकालने के कई मामले सामने आ रहे हैं। अनुविभाग करैरा की ग्राम
पंचायत चिनोद में सरपंच सचिव की मिली भगत से नारायण बाग में बनी पुरानी
चौपाल को कागजो में नया दर्शाकर 2 लाख रुपये फर्जी तरीके से निकाल लिए।
पुरानी चौपाल नई जैसी लगे इसके लिए चौपाल में कोटा स्टोन पत्थर लगाकर फर्जी
बाड़ा किया है। इसके साथ साथ और भी कई निर्माण कार्य है जिनमे लाखो का
फर्जीबाड़ा किया गया। इनकी जांच करा ली जाए तो बहुत बड़ा घपला उजागर हो
जाएगा।
ग्राम चिनोद के निवासी महेंद्र कुशवाह ने बताया है कि ग्राम
चिनोद के गुप्ता दाल मिल के सामने नारायण बाग में 10 से 12 साल पुराना
ेदेवताओं का चबूतरा बना हुआ है। इस चौपाल चबूतरा को सरपंच सचिव ने फर्जी
बाड़ा करके पुरानी चौपाल पर कोटा स्टोन पत्थर लगाकर नया दर्शा दिया और उसकी 2
लाख रुपये की राशि निकाल ली। इसके अलावा शौचालय निर्माण में भी भारी
भ्रष्टाचार किया गया जो जांच का मुख्य बिंदु बना हुआ है। जंप करैरा के आला
जिम्मेदार अधिकारी, इंजीनियर, लिपिक लंबा चौड़ा कमीशन लेकर घटिया निर्माण
कार्यों का मूल्यांकन कर एपीओ द्वारा बिना कोई जांच पड़ताल के भुगतान किया
जा रहा है।
1 साल में झुक गया 5 लाख का भैंस पालन सेट
ग्राम
चिनोद में मिडिल स्कूल और पंचायत भवन के पीछे बना 5 लाख की लागत से भैस
पालन सेट जो 2009 में स्वीकृत हुआ था और इसका काम 2019 मे पूर्ण हुआ। एक
साल में ही इसकी छत नीचे की ओर झुक गई है। इंजीनियरों ने इसकी जांच ही नहीं
की।






Be First to Comment