Press "Enter" to skip to content

कोलारस में राधाष्ठमी पर निकला भव्य चल समारोह एबी रोड पर जगह जगह हुआ चल समारोह का स्वागत


कोलारस
नगर में राधा जन्म महोत्सव भब्यता के साथ मनाया गया मुख्य कार्यक्रम गोपाल
मंदिर एवं पंचायती मंदिर पर आयोजित किये गये। राधा जन्म महोत्सव पर कोलारस
को दुल्हन की तरह सजाया गया। इस दिन राधा क्रष्ण को दही से स्नान कराया
गया। गोपाल मंदिर से शुरू हुआ चल समारोह पसारी मंदिर से होते हुये तेली का
मंदिर होते हुये रामेश्वर धाम मंदिर पर आया यहां पर चल समारोह का भव्य
स्वागत किया गया । क्रष्ण भगवान एवं राधा के स्वरूपो की पूजा अर्चना की गई
इसकेे बाद जगतपुर तिराहे पर जुलूस आया यहां पर शीतला माता समिति द्वारा खीर
का विरण भक्तो को किया गया। ए बी रोड पर ओमी गोयल के यहां भव्य स्वागत रखा
गया। सुनील गुप्ता बिजरौनी बालो ने भी चल समरोह का स्वागत रखा। कुल मिला
कर नगर में जगह जगह स्वागत का कार्यक्रम व्यापारियो से लेकर आम लोगो ने
रखा। किसी ने खीत का विरण तो किसी ने सब्जी पूडी, चावल, कडी का वितरण किया।
नगर में बीते रोज शाम को बारिश होने से और अधिक आनंद दिखा। राधाष्टïमी पर
भव्य चल समारोह में डीजे की धुन पर लोग नाच रहे थे। जगह जगह फूलो की वर्षा
हो रही थी। नगर में ऐसा लग रहा था जैसे नगर के लोग मथुरा ब्रन्दावन में
राधाष्टïमी का पर्व मना रहे है। रात्री के समय विमान बापिस गोपाल जी मंदिर
पर पहुंचा और भव्य आरती हुई इसके बाद चल समारोह समाप्त हुआ। बीते रोज
बुधवार को शाम 4 बजे से भव्य भण्डारा आयोजित किया गया। जिसमें सभी लोगो ने
प्रसादी ग्रहण की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!