कोलारस। कोलारस
में लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार की रिश्वत लेते रोजगार सहायक
को किया गिरफ्तार,कुटीर बनवाने के बदले ले रहा था रिश्वत एंकर- शिवपुरी
जिले के कोलारस जनपद क्षेत्र में रोजगार सहायक 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे
हाथों गिरफ्तार हुआ है यह रोजगार सहायक वीर सिंह यादव से कुटीर बनवाने के
एवज में 5000 की मांग कर रहा था जिसमें से 1000रु फरयादी पूर्व में ही दे
चुका था जबकि 4000 रुपये आज देते समय उसे लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों
गिरफ्तार कर लिया रोजगार सहायक का नाम राकेश धाकड़ बताया गया है फरियादी
वीर सिंह यादव का कहना है कि रोजगार सहायक राकेश धाकड कुटीर बनबाने के बदले
में 5000 की मांग कर रहा था,1000 उसने पूर्व में दे दिए थे जबकि लोकायुक्त
से शिकायत करने के बाद 4000 की राशि आज देते समय वह गिरफ्तार हुआ है,वहीं
लोकायुक्त पुलिस का कहना है कि वीर सिंह यादव की शिकायत की तफ्तीश करने के
बाद आज यहां छापामार कार्रवाई कर रोजगार सहायक राकेश धाकड़ को चार हजार की
रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।





Be First to Comment