पिछोर। सातवें वेतन एवं धारा 70 विलोपित करने के क्रम में पेंशनर्स
ऐसोशिएसन पिछोर 31 अगस्त को प्रधानमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी संजीव
जैन को ज्ञापन सौंपेगे। पेंशनर्स ऐसोशिएसन अध्यक्ष कैलाश नीखरा ने बताया कि
समस्त पेंशनरों की उक्त समस्या को देखते हुए 31 अगस्त को मिडिल स्कूल
परिसर में एकत्र होकर एसडीएम के नाम दोपहर 12 बजे ज्ञापन सौंपने के लिए
एकत्र होंगे।
पेंशनर्स ऐसोशिएसन मांगों को लेकर सौंपेगा ज्ञापन
टैग: पिछोर



