Press "Enter" to skip to content

स्टेशन रोड थाना पुलिस ने बरामद की 9 लाख की चोरी, 2 पकडे

Two members of two-wheeled vehicle thief gang caught up with 12 bikesमुरैना। देहात थाना पुलिस के तेजतर्रार थाना प्रभारी अजय
चानना ने पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में लग्जरी चार पहिया वाहनों के बाद
एक बार पुन: दो पहिया वाहन चोरी करने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार
कर 12 बाईक बरामद की है। वहीं दूसरी ओर स्टेशन रोड थाना पुलिस ने बडोखर
में एक माह पूर्व हुई लगभग 9 लाख रूपये की चोरी बरामद कर दो आरोपियों को
गिरफ्तार किया है, चोरी करने वाले युवक स्मैक का कारोबार करते में सिविल
लाइन थाना पुलिस ने एक ओर सफलता हासिल करते हुऐ दो बाईक चोरों को गिरफ्तार
कर उनके कब्जे से 12 मोटरसाइकिल जप्त की है। पुलिस द्वारा गत दिनों न्यू
हाउसिंग बोर्ड महाराजपुरा रोड पर चैकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल पर
सवार होकर निकल रहे गौरव उर्फ गौरे जाटव पुत्र रतीराम जाटव निवासी रविदास
नगर गोपालपुरा मुरैना को पकडा और उसके बाद उसके साथी टुण्डा उर्फ वीरेन्द्र
किरार निवासी मुरैना गांव को पकडा और दो मोटरसाइकिल जप्त की। पूछताछ में
आरोपियों ने 12 मोटरसाइकिल चोरी किया जाना स्वीकार किया और आधा दर्जन बाइक
उनके घर से तथा तीन बाइक गोल पहाडिया ग्वालियर, 7 नंबर चौराहा ग्वालियर,
मितावली आदि से उनके रिश्तेदारों के यहां से बरामद की।
इधर स्टेशन रोड
थाना प्रभारी श्रीमती भूमिका दुबे ने 9 जुलाई को बडोखर माता रोड पर रहने
वाले प्रेमराज शर्मा पुत्र माताप्रसाद शर्मा के घर से हुई लगभग 9 लाख रूपये
की चोरी का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि
26 अगस्त को थाना प्रभारी श्रीमती दुबे ने पुलिस बल के साथ खाकी बाबा की
बगिया अखाडे के पास अवैध रूप से स्मैक बिक्री के लिये खडे पवन मुदगल पुत्र
राधामोहन मुदगल निवासी निटेहरा को 10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था।
इस दौरान जब उससे पूछताछ की गई तो उसने प्रेमराज शर्मा के यहां हुई चोरी
कबूल की और बताया कि उक्त चोरी में सतेन्द्र पुत्र वीर सिंह किरार निवासी
रामपुरी कॉलोनी शब्द प्रताप आश्रम ग्वालियर भी शामिल था। पुलिस ने दोनों
युवकों के पास से सोने की चूडी चार, नाक की नथ सोने की, दो मर्दाना अंगूठी
सोने की, मंगलसूत्र सोने के दो, लेडिज अंगूठी सोने की पांच, सोने के टॉक्स
एक जोडी, बाला एक जोडी, दो जोडी झूमके सोने के, सोने के पेण्डल, बैंदा सोने
के एक, तीन जोडी बाली सोने की कुल 250 ग्राम के करीबन सोना एवं चांदी के
जेवर 350 ग्राम पवन मुदगल एवं सतेन्द्र के कब्जे से बरामद किये है, जिनकी
कीमत 8 लाख 50 हजार रूपये है।

यह वाहन हुए बरामद
सिविल लाइन थाना पुलिस ने चोरों से मोटरसाईकिल क्रमांक एमपी 07 एमएल 5144,
एमपी 06 एमजी 082, एमपी 06 एमके 8235, स्कूटी बिना नंबर की, डिस्कवर
मोटरसाईकिल एमपी 06 एमएच 2910, अपाचे मोटरसाईकिल बिना नंबर की, काले रंग की
पल्सर बिना नंबर की, मोटरसाईकिल हीरो काले नीले रंग की, मोटरसाईकिल पेसन
काले रंग की यूपी 92 जे 5544, पल्सर काले रंग की, मोटरसाईकिल स्पलैण्डर
काले नीले रंग की यूपी 92 एम 2739, मोटरसाईकिल ग्लेमर काले रंग की बरामद की
है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी के अलावा लक्ष्मण सिंह गौड, गुलाब
सिंह, किशन, शिवप्रताप, अवनीष, अजय, सुनील आदि पुलिस कर्मियों का सराहनीय
योगदान रहा।

साले ने ही की जीजा के घर चोरी
पुलिस द्वारा प्रेमराज शर्मा के यहां चोरी करने वाले चोरों से जब पूछताछ की
गई तो चोर पवन मुदगल ने बताया कि प्रेमराज उसका जीजा है और काफी समय से वह
रैकी कर रहा था कि जीजा के यहां कितना माल है और जब उसे पूरा पता चल गया
तब सतेन्द्र के साथ मिलकर घटना को अंजाम दे दिया। चोरों को पकडने में
भूमिका दुबे के अलावा अहवरन यादव, इन्द्रदेव पाण्डे, यशपाल चौहान, उदयवीर
सिंह, बिजेन्द्र पाराशर, विनोद खरे, संतोष बाथम आदि की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!