टायर फटा, एबी रोड पर दो ट्रक टकराए, चार घायल, एक गंभीर

Image result for ट्रक टकराए

शिवपुरी। एबी रोड सुभाषपुरा थाने के करई ग्राम स्थित एक होटल के पास आमने
सामने दो ट्रक बुधवार की दोपहर टकरा गए। इसमें सवार दोनों वाहनों के कुल 4
लोग घायल हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर है। दुर्घटना एक ट्रक के टायर
फटने के बाद नियंत्रण खो देने के चलते घटी। घायलों को 108 के चालक रवि
भदौरिया और ईएमटी संतोष चौरसिया जिला अस्पताल लेकर आए। दुर्घटना में घायल
हुए लोगों में ग्वालियर की ओर से शिवपुरी जा रहे ट्रक चालक घनश्याम, सह
चालक महेन्द्र दोनों निवासी बड़ीकोपुरा भिंड और गुना की ओर से जा रहे दूसरे
ट्रक के चालक प्रयाग रावत, सह चालक रामलखन यादव दोनों निवासी दीपुरा भिंड
शामिल हैं। इनमें से घनश्याम की हालत खराब है, उसका एक पैर दुर्घटना में कट
गया।


संबंधित खबरें