पटना। राजद की रैली के बाद देर रात पटना के बंकाघाट
स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा कराने की साजिश रची गई थी। रेल पटरियों पर
डिरेलमेंट का सामान रखकर ट्रेन को डिरेल कराने की तैयारी थी। इसी बीच
पटरियों के पास निरीक्षण कर रहे बंकाघाट के स्टेशन अधीक्षक और एक आरपीएफ
जवान कुमार गौरव की नजर डिरेलमेंट के जखीरे पर पड़ी और बड़ी साजिश का
पर्दाफाश हो गया।
जब यह मामला पकड़ में आया उसके कुछ ही देर बाद
पटरियों पर से गरीब रथ और इस्लामपुर हटिया गुजरने वाली थी। साजिश रचने वाले
बदमाशों से पूछताछ के बाद रेल सुरक्षा बल ने पटना जंक्शन रेलवे कोर्ट में
पेश किया। जिसके बाद मंगलवार को पांच बदमाशों को 14 दिनों की न्यायिक
हिरासत में भेज दिया गया।
लाइव देखना चाहते थे ट्रेन को पटरी से उतरते हुए –
आरपीएफ
की जांच में यह बात सामने आई कि सुनियोजित साजिश के तहत ट्रेन के
डिरेलमेंट की तैयारी की गई थी। मौके पर मौजूद बदमाश डिरेल होती ट्रेन को
लाइव देखना चाहते थे। ट्रैक पर 11 मीटर लंबी रेल पटरी रखकर वे आसपास मौजूद
थे। लेकिन इसी बीच रेल सुरक्षा बल के एक जवान की नजर रेल की पटरियों पर
पड़ी और एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया।
11 मीटर लंबा पटरी का टुकड़ा रखा था ट्रैक पर –
रैली
के दिन डिरेलमेंट की कोशिश की जानकारी मिलने के बाद रेल मंडल में हड़कंप
मच गया और मौके पर राजेन्द्रनगर के आरपीएफ इंस्पेक्टर आर आर कश्यप, फतुहा
रेल थाना प्रभारी ज्ञानेश कुमार झा और एक अन्य अफसर को भेजा गया। अफसरों ने
पाया कि सौ की संख्या में मौके पर लोग मौजूद थे। आरपीएफ ने मौके से लोगों
को खदेड़ा और पांच बदमाश पकड़ में आ गए। आनन-फानन में पटरी पर रखे गए 11
मीटर लंबा पटरी के टुकड़े को हटाकर रेल परिचालन शुरू कराया।
सतर्कता से टला हादसा –
दरअसल
लगातार हो रहे हादसे और राजद की रैली को लेकर पटना में हजारों लोगों की
भीड़ जुटी थी। रैली को लेकर दानापुर डिविजन में विशेष सतर्कता बरती जा रही
थी। खासकर बढ़े रेल हादसे को लेकर एक-एक रेलकर्मी को चौकस रहने के निर्देश
मिले थे।
28 अगस्त की रात जब रैली खत्म हो गई थी और रैली स्पेशल
ट्रेनें ट्रैक से गुजरने के बाद पटरियों पर डिरेलमेंट का जखीरा तैयार किया
गया। बदमाशों ने घटना को अंजाम देने के लिए उस जगह को चुना जहां से लोगों
की पैदल आवाजाही कम होती है।
पूरे घटनाक्रम में फतुहा आरपीएफ
पोस्ट में केस संख्या 335/17 के तहत रेलवे एक्ट में मामला दर्ज किया गया
है। बदमाशों पर जानबूझकर यात्रियों की जान जोखिम में डालने, रेल परिचालन
में बाधा उत्पन्न करने, हंगामा करने, रेलवे के कामकाज में बाधा उत्पन्न
करने और प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश के मामले दर्ज किये गये हैं।
RPF का बड़ा खुलासा: राजद रैली की रात रची गई थी रेल हादसे की साजिश
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने सरकुला डेम का निरीक्षण बोलें- पोहरी क्षेत्र के विकास में अहम होगा सरकुला डेम / Shivpuri News
- महाशिवरात्रि से पूर्व अग्रवाल समाज ने रचाया शिव-पार्वती का विवाह उत्सव, हल्दी-मेहंदी की रही धूम / Shivpuri News
- कलेक्टर के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर शिवदयाल धाकड़ ने पोहरी में सड़क चौड़ीकरण कार्य का किया निरीक्षण / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट पास बाइक जब्त, लूट की अफवाह: फाइनेंस कंपनी ने बकाया किस्तों पर की कार्रवाई, एक युवक भी ले जाया गया / Shivpuri News
- पिछोर में 20 करोड़ की जल परियोजना अधूरी: 4 साल से पानी को तरसे लोग, कलेक्टर से शिकायत, भ्रष्टाचार के आरोप / Shivpuri News





Be First to Comment