जयारोग्य अस्पताल के डॉक्टर सहित दो को स्वाइन फ्लू

Image result for स्वाइन फ्लू

ग्वालियर ! स्वाइन फ्लू का खतरा अब डॉक्टरों पर भी मंडराने लगा है। जयारोग्य
अस्पताल के चिकित्सक सहित दो लोग डीआरडीओ की जांच में स्वाइन फ्लू पॉजीटिव
पाए गए हैं। हालांकि स्वाइन फ्लू वार्ड में ड्यूटी करने वाले स्टॉफ को
वैक्सीन तो लगा दी गई है, लेकिन उसको असर करने में एक माह का समय लगेगा।
ऐसे में स्टॉफ को टेमी फ्लू टेबलेट नियमित खाने की सलाह दी गई है।
जयारोग्य
अस्पताल में पदस्थ चिकित्सक डॉ मनोहर राठौर उम्र 37 साल निवासी
हरिशंकरपुरम एवं कल्पना निवासी गुड़ी गुड़ा का नाका इंद्रलोक नगर लंबे समय से
सर्दी खांसी जुकाम से पीड़ित थे। इन दोनो रोगियों का सेम्पल जांच के लिए
डीआरडीओ भेजा गया था। जहां जांच में दोनो ही स्वाइन फ्लू पॉजीटिव पाए गए
हैं। गौरतलब है कि डॉ मनोहर जेएएच के रेडियोलॉजी विभाग में पदस्थ हैं।
स्टॉफ पर भी स्वाइन फ्लू का खतरा
जयारोग्य
अस्पताल में कोल्ड ओपीडी संचालित हो रही है, साथ ही स्वाइन फ्लू वार्ड भी
पत्थर वाली इमारत के पास बनाया गया है। यहां पर प्रतिदिन सर्दी जुकाम खांसी
से पीड़ित ढेरो मरीज चेकअप के लिए आते हैं। जबकि वैक्सीनेशन केवल स्वाइन
फ्लू वार्ड में तैनात स्टाफ का ही कराया गया है। हालांकि ये भी एक माह बाद
असर करना शुरू करेगी। इसी वजह से स्टाफ को नियमित टेमी फ्लू टेबलेट लेने के
निर्देश दिए गए हैं। स्वाइन फ्लू के खतरे को देखते हुए नोडल ऑफिसर ने 100
वैक्सीन की डिमांड की थी, लेकिन मिली केवल 30 हैं। हालांकि ये स्वाइन फ्लू
वार्ड में तैनात स्टाफ के लिए पर्याप्त बताई जा रही हैं।


संबंधित खबरें