पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त होने पर कर्मचारियों को दी गई विदाई

पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी में अपनी अर्द्ध वार्षिकी  आयु पूर्ण करने पर सहायक उपनिरीक्षक श्री भृगूनाथ तिवारी एवं ए एस ASI( एम) के आर सोनी को पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार पांडे द्वारा शॉल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह दे कर विभाग से विदाई दी गई इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि 40 वर्ष तक सेवा करना बहुत बड़ी बात है जीवन में रिटायरमेंट के बाद एक नई जिंदगी जीने होती है जीवन के कोई क्षेत्र में अच्छे से अच्छा कार्य करें आप यह न समझें कि विभाग से पृथक हो रहे हैं यह विभाग आपका है आपका ही रहेगा हम सब लोग आपकी मदद और सहयोग के लिए सदैव तैयार रहेंगे साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा  बताया गया कि जो कर्मचारी  सेवानिवृत्त होते हैं  उनकी विदाई  समारोह  का आयोजन  समस्त थानों से बल को बुलाकर  किया जाना चाहिए सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल के दौरान मिले अनुभवों को अपने साथियों के साथ साझा किए गए

संबंधित खबरें