Press "Enter" to skip to content

बेधड़क होकर खुले में बेचा जा रहा है पेट्रोल

Image result for खुले में बेचा जा रहा है पेट्रोल
कोलारस। कोलारस नगर में
प्रशासन को खुली चुनौती देते हुये नगर के मुख्य मार्गो एवं चौराहे पर
पेट्रोल की विक्री की जा रही है। इस ओर नगर के मुख्यपदाधिकारी इस ओर कोई
ध्यान नही दे रहे है जिसके चलते नगर मे कोई बडी घटना किसी दिन घट सकती
है। पूर्व में कई घटनाये इस पेट्रोलियम पदार्थ से घटित हो चुकी है। जिसको
शायद नगर के लोग अभी भूले भी नही होगे। कहीं ऐसा न हो कि  छोटी छोटी
गुमटियो में सजी पैट्रोल की दुकाने कहीं किसी बडे हादसे का कारण न बन जाये।
इतना ही नही बल्कि पेट्रोल में मिलावटी सामाग्री का भी प्रयोग किया जा रहा
है।

नगर के मुख्य चौराहों पर की जा रही है पेट्रोल की बिक्री
नगर
के मुख्य चौराहो पर पर पेट्रोल की विक्री धडल्ले से की जा रही है जिसमें
पुल के पास स्थित गुमटियां, राई रोड, जगतपुर चौहरा, गुरूद्वारे के पास एवं
अन्य मुख्य स्थानो पर दुकानदारो द्वारा पेट्रोल की विक्री जा रही यह
प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे है ऐसा नही है कि यह प्रशासन इस बात का पता न
हो इस के बाबजूद भी खुली आंखो पर पटटी बांध कर नगर के अधिकारी यह खेल देख
रहे है। यही कारण है की आज खुले में पेट्रोल बेचने का धंधा नगर में फल फूल
रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!