
बदरवास।
क्षेत्रिय विधायक रामसिंह यादव ने विगत दिवस क्षेत्र का भ्रमण किया तथा
लोगों कि समस्याएं सुनी। विकासखण्ड खेत्र के ग्राम रामपुरी, पिपरिया खेडा,
अगरा, खैराई तथा सैमरीखुर्द आदि गांवों का भ्रमण किया तथा वहाँ मौजूद लोगों
की समस्याएं सुनी। विधायक के भ्रमण के दौरान सैंकडों की तादात में किसान
उपस्थित रहे। इसी दौरान रामपुरी के माता मंदिर पर चल रही भागवत कथा के
भण्डारे में सम्मलित हुये जहां रामपुरी सरपंच राजकुमार यादव व घंश्याम
बिंदल ने विधायक का स्वागत किया। इसी बीच पिपरिया खेडा में चल रहे पुल
निर्माण कार्य पुरा न होने से उन्होने नाराजगी जताई और सरपंच को जल्द ही
काम पूरा करने को कहा। दौरे से लौटते वक्त ग्राम सैमरी में लोगो ने जल
समस्या से विधायक को अवगत कराया जहाँ विधायक का कहना था की हमने सीसी खरंजा
व हंड्पम्प स्वीक्रित करा लिये है जल्द ही गांव की जल समस्या दूर होगी। कई
गांवों को जोडने वाले बारई के मुख्य मार्ग की बदहाली देखकर विधायक ने नगर
परिषद उपाध्यक्ष भूपेंद्र यादव से चर्चा की जहाँ उन्होने बताया की उक्त रोड
प्राधानमंत्री सडक योजना के तहत डाली गई है। जहाँ इंजीनियर शेख से जल्द ही
मार्ग सही कराने की बात कही। दौरे में शिवराज यादव, रमेशचंद्र गुप्ता,
कमलेश गुप्ता तथा बिष्णु टाटा आदि साथ रहे।




